scriptPatrika 40 under 40- डॉक्टर प्रोफेशन लोगों की मदद का भी बड़ा जरिया है | Dr. Suryansh in Patrika 40 under 40 power list | Patrika News

Patrika 40 under 40- डॉक्टर प्रोफेशन लोगों की मदद का भी बड़ा जरिया है

locationइंदौरPublished: Jun 25, 2022 03:48:28 pm

इंदौर के डॉ. सूर्यांश दिल्लीवाल पत्रिका की 40 अंडर 40 पावर लिस्ट में शामिल

patrika_40_under40-dr_suryansh.png
ओरल हेल्थ शरीर का अहम हिस्सा है, पर ज्यादातर लोग इसे लेकर जागरुक नहीं हैं। यह शरीर का वो हिस्सा है, जहां से बीमारियां शुरू होती हैं। दांतों में सड़न, रोज ब्रश न करने और तंबाकू खाने से कैंसर हो सकता है। खास यह भी है, डॉक्टर एक प्रोफेशन है, पर यह लोगों की मदद करने का बड़ा जरिया भी है। ये बातें पत्रिका के 40 अंडर 40 में शामिल डॉ. सूर्यांश दिल्लीवाल ने कहीं। उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश…
सवाल: इस क्षेत्र में आने का आपका क्या मकसद था?

जवाब: मैं एक डॉक्टर परिवार से हूं। पिता भी डॉक्टर हैं। उन्हें बचपन से ही डेंटिस्ट के रूप में देखा है। मेरा डॉक्टर बनने का मकसद लोगों की मदद करना भी था। यह ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें आप अपने रोजगार के साथ लोगों की मदद भी कर सकते हैं। हम भी किसी न किसी तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। चूंकि रुपए तो कोई भी कमा सकता है, लेकिन संतुष्टि तब आती है, जब आप किसी की मदद करते हैं।

सवाल: ओरल कैंसर बढ़ रहा है। इसकी मुख्य वजह क्या है?

जवाब: आंकड़ों और स्टडीज को देखते हुए शहरी क्षेत्र में 5 में 1 और ग्रामीण क्षेत्र में हर 5 में 2 या 3 व्यक्ति तंबाकू या इससे जुड़ी चीजें इस्तेमाल कर रहा है। सरकार को इस पर रोक लगाना चाहिए। एक एज ग्रुप तय होना चाहिए, क्योंकि शुरुआत में या कम उम्र में इसके नुकसान नहीं पता होते हैं। बढ़ती उम्र के साथ दुष्परिणाम आते हैं। अवेयरनेस सेशन भी लगाए जाने चाहिए। जांच होनी चाहिए, ताकि शुरुआती दौर में बीमारी डायग्नोस हो सके

सवाल: चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में डेंटिस्ट कैसे मदद कर रहे हैं?

जवाब: कॉस्मेटिक डेंटिस्ट का इसमें बहुत बड़ा रोल है। सभी सुंदर दिखना चाहते हैं। इसमें दातों का अहम रोल है। किसी की अच्छी स्माइल ही सुंदरता की बड़ी वजह है। लोग टेढ़े-मेढ़े दांतों या मुंह से बाहर आ रहे दांतों को सही कराने के साथ आजकल कई तरह से दांतों की सुंदरता बढ़ाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी अपना रहे हैं।

सवाल: डेंटिस्ट के रूप में आप लोगों की कैसे मदद कर पाते हैं??

जवाब: हमने लोगों की मदद के लिए मोबाइल डेंटल वैन बनाई है। इससे हम ग्रामीणों तक जाते हैं और उन्हें डेंटल हेल्थ के लिए अवेयर करते हैं। इलाज करते हैं। यह वैन संभवत: प्रदेश की पहली मोबाइल डेंटल वैन है। इसमें डेंटल संबंधी सभी सुविधाएं हैं। शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के साथ कैंप भी लगाते हैं।

ओरल हेल्थ संबंधित कई तरह से टेक्नोलॉजी काम कर रही है। मैं मानता हूं इस फील्ड में आने के बाद समाज के लिए कुछ करना चाहिए, ताकि सुकून मिले। मेरा उद्देश्य मोबाइल डेंटल वैन की संख्या बढ़ाना है, ताकि वहां भी पहुंचें, जहां डेंटिस्ट नहीं हैं।
– डॉ. सूर्यांश दिल्लीवाल, ऑर्थोडॉन्टिस्ट, इंदौर (पत्रिका की 40 अंडर 40 पावर लिस्ट में शामिल)
पूरा इंटरव्यू देखें आज शाम 5 बजे पत्रिका के फेसबुक पेज

facebook.com/Patrikamadhyapradesh/ पर

हमें अपने सवाल rajiv.jain@in. Patrika .com मेल पर भी भेज सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो