scriptएक्टर बनने का सपना टूटा तो सम्राट बन गया ड्रग्स सप्लायर | dream of becoming actor broke samrat became supplier of drugs | Patrika News

एक्टर बनने का सपना टूटा तो सम्राट बन गया ड्रग्स सप्लायर

locationइंदौरPublished: Mar 01, 2021 11:31:50 am

Submitted by:

Hitendra Sharma

– जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी मंहगी कारों से तस्करी- विजय नगर पुलिस ने मुंबई से सम्राट को पकड़ा- नाइजीरियन से ड्रग्स खरीदकर इंदौर में करता था सप्लाय

2_1.png

इंदौर. जगुआर, बीएमडब्ल्यू जैसी मंहगी कारों से नशे की तस्करी करने वाले सम्राट को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। इंदौैर पुलिस तीन दिन से मुम्बई में डेरा डाले थी। पुलिस को सामने देखकर पैसा लेकर छोडऩे का भी लालच दिया। आरोपी शहर में नशे का बड़ा सौदागर था जो नाइजीरियन लोगों से ड्राइवर की मदद से ड्रग्स खरीदता थ।

सम्राट का असली नाम सार्थक याज्ञनिक जो साउथ तुकोगंज में रहता है। मूलत: उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाले सम्राट को कुछ महीने पहले साथी अमन बैरागी के साथ पकड़ा था। विजय नगर में पकड़ाई आंटी व सागर जैन से अमन की लिंक मिली थी। विजय नगर पुलिस की टीम ने मुंबई से पकड़कर रविवार सुबह सम्राट को लेकर इंदौर पहुंची। सम्राट ने बताया कि उसका ड्राइवर राज का संपर्क दिल्ली व मुंबई के नाइजीरियन लोगों से है। उनसे एमडी ड्रग्स व कोक वह लाकर देता। वह खुद इनका इस्तेमाल करता है।

एक्टिंग व मॉडलिंग में रहा असफल
सम्राट 10वीं पास है। वह काम की तलाश में मुंबई पहुंचा। यहां उसने एक्टिंग के लिए ऑडिशन दिया लेकिन फेल हो गया। जिम जाकर बॉडी बनाई, मॉडलिंग की लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान इवेंट कंपनी शुरू की। धीरे-धीरे उसका संपर्क बढ़ता गया। हाल ही में उसने मीका सिंह, सोफिया चौधरी व हेमा मालिनी का शो करवाया। कई बड़े व्यापारिक परिवारों की शादी करवाई। इसका बजट 5 से 10 करोड़ रुपए था।

पार्टी करने का है शौकीन
सम्राट को डांस देखने का शौक है। वह डांस बार में जाता था। बाद में वह एजेंट के जरिए कार्ल गर्ल को बुलाकर पार्टी करने लगा। सम्राट तीन चार बैंक खातों को ऑपरेट करता है। इन सबकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। मंहगी कार चलाने, मंहगे होटल में रुकने का उसे शौक था।
पूछताछ में सम्राट ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान इंदौर व मुंबई में लगातार लोगों को खाना बांटा। मुंबई में कई लोगों को बस के टिकट करवाए।

उत्तराखंड में बेची कीमती जमीनें
सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ सम्राट के फोटो हैं। उसका कहना है कि उत्तराखंड से पिस्टल ली थी। अमन के पकड़ाने के बाद उसने पिस्टल वापस कर दी। इवेंट प्लानिंग के चलते उत्तराखंड के कई प्रभावी लोगों से उसका संपर्क हुआ। ये भी जानकारी मिली है कि वहां कई कीमती जमीनों को बेचकर उसने तगड़ा कमीशन कमाया। वह महंगी कारों को खरीदने व बेचने की बात कर रहा है। साथी शिवा के साथ मिलकर काम करता है। पुलिस को जानकारी मिली है कि बायपास पर उसने 60 लाख रुपए में एक जमीन खरीदी है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zm8io

ट्रेंडिंग वीडियो