scriptदशहरा पर इस बार ‘रेनकोट’ में इंद्र को ललकारेगा दशानन | dussehra festival waterproof ravan making in indore | Patrika News

दशहरा पर इस बार ‘रेनकोट’ में इंद्र को ललकारेगा दशानन

locationइंदौरPublished: Oct 05, 2019 07:07:31 pm

बारिश को देखते हुए हर जगह हो रहा वाटरप्रूफ रावण का निर्माण
दशहरा आयोजन में पर्यावरण व प्लास्टिक मुक्ति का देंगे संदेश

दशहरा पर इस बार ‘रेनकोट’ में इंद्र को ललकारेगा दशानन

दशहरा पर इस बार ‘रेनकोट’ में इंद्र को ललकारेगा दशानन

इंदौर. लगातार बारिश ने इस बार रावण को चोला बदलने पर मजबूर कर दिया है। आयोजक रावण के पुतले को वाटरप्रूफ बना रहे हैं ताकि बारिश की स्थिति में रावण दहन देखने आए दर्शकों को मासूस न होना पड़े।
शहर में रावण दहन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। दशहरा मैदान में सबसे बड़ा 111 फीट का रावण बनेगा। छावनी मैदान में रावण 48 घंटे पहले खड़ा नजर आएगा। आयोजकों ने रावण को इंद्र को ललकारने वाला स्वरूप दिया है। विजय नगर में रावण प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण का संदेश देने के साथ ही हेलमेट पहने नजर आएगा। 24 साल की परंपरा इस साल कालानी नगर में टूटने जा रही है, यहां अपरिहार्य कारणों से रावण दहन का आयोजन नहीं कर रहे हैं।
दशहरा पर इस बार ‘रेनकोट’ में इंद्र को ललकारेगा दशानन
दशहरा मैदान : शहर का प्रमुख रावण दहन उत्सव दशहरा मैदान पर ही होता है। उत्सव समिति के सत्यनारायण सलवाडि़या ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए रावण का वाटरप्रूफ पुतला बनाया जा रहा है, जो 111 फीट ऊंचा रहेगा। लंका के स्वरूप में भी बदलाव किया है। रावण के पुतले की नाभि में अमृत कुंभ घूमता नजर अएगा। दहन से श्रीराम की शोभायात्रा निकलेगी और युद्ध के नजारे भी दिखेंगे। यहां आयोजन करते 50 वर्ष से अधिक हो गए हैं।
उषागंज छावनी मैदान : उषागंज छावनी मैदान में रावण दहन का 34वां साल है। आयोजक पूर्व पार्षद किशोर मीणा ने बताया कि बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ रावण बनाया जा रहा है। इस बार दहन के 48 घंटे पहले रावण खड़ा हो जाएगा। रावण निर्माण हिंदू-मुस्लिम मिलकर करते है। ५१ फीट का रावण इस बार 50 फीट तक चलेगा। वहीं इंद्र को लकारेगा भी। मैदान में भी बारिश को देखते हुए पुख्ता इंतजाम होंगे।
तिलक नगर : तिलक नगर स्कूल में रावण दहन उत्सव का यह 58 वां वर्ष है। 51 फीट ऊंचे रावण को बारिश से बचाने के लिए उसका चोला वाटरपू्रफ किया है। उत्सव समिति के प्रमुख मीत कश्यप ने बताया कि दहन से पूर्व गगनभेदी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी नजर आएगा।
विजय नगर : मंगलसिटी के पीछे मैदान में 51 पीठ का रावण पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्ति का संदेश देगा। हेलमेट पहनने के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए खुद हेलमेट पहने नजर आएगा। आकर्षक आतिशबाजी भी होगी। आयोजन समिति के प्रमुख पार्षद मुन्नालाल यादव, यहां पर 37 वर्षों से रावण दहन हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो