scriptइलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए निगम ने दो दिनों में ही बदला अपना फैसला | e riksha | Patrika News

इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए निगम ने दो दिनों में ही बदला अपना फैसला

locationइंदौरPublished: Nov 30, 2021 10:19:25 pm

अब नया ऑफर दिया, 2 साल तक लोडिंग ई-वाहन हो सकेगें फ्री में चार्ज

imc

imc

इंदौर. स्वच्छता सर्वे 2022 की मुख्य शर्त शहर की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए नगर निगम ने दो दिनों में ही अपना फैसला बदल दिया है। नगर निगम ने शहर में चल रहे पुराने डीजल लोडिंग वाहनों को बंद कराने के लिए उन्हें ई-रिक्शा में बदलने की कोशिश शुरू की थी। निगम की ओर से 27 नवंबर को वाहन चालकों को ऑफर दिया गया था कि वे इलेक्ट्रानिक लोडिंग वाहन लेते हैं तो नगर निगम उन्हें एक साल तक वाहनों को फ्री में चार्ज करने की सुविधा देगी। वहीं दो दिनों में भी इसका असर नहीं हुआ तो नगर निगम ने अब अपना ऑफर बदल दिया है। अब नगर निगम ने दो साल तक फ्री चार्जिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाहन चालक चाहे जितनी बार अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे।
नगर निगम, स्मार्ट सिटी, परिवहन विभाग और यातायात विभाग के अफसरों ने सियागंज लोडिंग रिक्शा चालको की बैठक सिटी बस आफिस में बुलाई थी। इस बैठक में निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने रिक्शा चालकों से पूछा गया कि वे स्वंय का रिक्शा चलाते है या किराये का, किराया कितना लगता है, लोडिंग रिक्शा में कितना डीजल लगता है। निगमायुक्त को इस दौरान वाहन चालकों ने पूरी जानकारी दी। वहीं निगमायुक्त ने इस दौरान उन्हें अपने नए ई-रिक्शा खरीदने की सलाह दी। उन्हें बताया गया कि ई-रिक्शा की किमत लगभग 3 लाख 70 हजार है, जिसमें से लगभग 70 हजार की सब्सीडी उन्हें मिलेगी। वहीं इसके अलावा कम्पनी भी उन्हें डिस्काउंट देगा। वहीं ई-रिक्शा से उन्हें डीजल का 400 से 500 रुपये का खर्चा बचेगा। नगर निगम उन्हें दो सालों तक अपने वाहनों को फ्री में चार्ज करने के लिए जगह देगी। यहां वे एक दिन में कितनी भी बार रिक्शा चार्ज कर सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो