किसानों को अच्छे दाम मिलें तो वे खुद की उत्पादन बढ़ाने की कोशिश करेंगे। विदेशों में यदि खाद्य तेलों के भाव लुढ़कते हैं तो ऐसी स्थिति में भी सरकार को अपने किसानों के बचाव में उतरना होगा और स्थिति पर पैनी नजर बनाये रखनी होगी। ऐसा करना तिलहन उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे उपायों से किसानों का भरोसा बढ़ेगा।
तेल-तिलहनों की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1620 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1640, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1565 से 1570, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1545 से 1550, मुंबई सोया रिफाइंड 1550, मुंबई पाम तेल 1568, इंदौर पाम 1660, राजकोट तेलिया 2530, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1550 रुपए।
तिलहन : सरसों 6500 से 6600, रायड़ा 6300 से 6400, सोयाबीन 6800 से 7220 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 53000 से 54000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव - बैतूल 7250, प्रेस्टीज 7100, महाकाली 7250, कास्ता 7175, रुचि 7175, धानुका 7225, एमएस नीमच 7150, प्रकाश 7250, सिवनी 7250 व एवी 7150 रुपए।
कपास्या खली: ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2250, देवास 2250, उज्जैन 2250, खंडवा 2225, बुरहानपुर 2225, अकोला 3300 रुपए।
नारियल के भाव में तेजी
शादी-ब्याह वालों की खरीदी रहने के साथ भरावा कम होने से नारियल के भाव में तेजी आई है। व्यापारिक सूत्रों का कहना है कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने से बाजार में शाम को ही खरीदी चल रही है। शकर केभाव में गिरावट का रुख रहा। शकर एस 3600 से 3630, शकर एम सुपर 3725 से 3750, एम शकर 3800 से 3850, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6090, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6150, लूज (25 किलो) में 5610 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 205 से 218 रुपए। नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1800 से 1850, 200 भरती 2000 से 2050, 250 भरती 2150 से 2200 रुपए।