scriptईद के जुलूस पर भडक़े लोग, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के चेहरे पर फेंका खौलता हुआ घी | Eid Miladunnabi celebration congress minister shaukat hussain burn | Patrika News

ईद के जुलूस पर भडक़े लोग, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री के चेहरे पर फेंका खौलता हुआ घी

locationइंदौरPublished: Dec 09, 2017 10:41:07 am

बीच-बचाव करने गए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन व समरोज पठान के चेहरे पर कुछ लोगों ने जलेबी बनाने का खौलता घी फेंक दिया।

congress minister

congress minister

आलोट . पायगा स्कूल के सामने चांदनी रेस्टोरेंट में दो पक्ष के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने गए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन व समरोज पठान के चेहरे पर कुछ लोगों ने जलेबी बनाने का खौलता घी फेंक दिया।
इन लोगों ने रेस्टोरेंट संचालक सहित अन्य लोगों पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। महामंत्री हुसैन के चेहरे पर गर्म घी की वजह से गहरे जख्म होने पर उपचार के लिए रात में ही इंदौर के बॉम्बे हॉस्टिपल में भर्ती करवाया है।
उपचार के दौरान उनके चेहरे पर हुए कई छाले फूट गए

हुसैन के पुत्र वसीम हुसैन ने बताया, उपचार के दौरान उनके चेहरे पर हुए कई छाले फूट गए हैं। यदि घी ज्यादा गर्म होता तो उनकी जान पर बन आती फिलहाल उनकी स्थिति काबू में है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
गौरतलब है कि ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान स्टेज लगाने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसके चलते बुधवार रात में आरोपित पक्ष के बदमाश राजू, असलम, डैनी, वधू, जाहिद, सलमान व जावेद ने होटल संचालक वाहिद पठान सहित अन्य के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था।
इस दौरान बीच-बचाव करने गए महामंत्री हुसैन पर पठान ने जलेबी बनाने के लिए गर्म हो रहा खौलता हुआ घी फेंक दिया। प्रदेश महामंत्री पर घी गिरने से शरीर पर बेहद गंभीर छले हो गए हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया गया। नाहर दरवाजा पुलिस ने गुरुवार को आरोपित जाहिद व जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में दूसरे घायल समरोज पठान का देवास के निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।अब पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में जुट चुकी है। जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो