इंदौर

आइसोलेशन वार्ड से भागी बुजुर्ग महिला, पुलिस को 1 घंटे तक छकाती रही

पुलिस को देखकर बुजुर्ग महिला कभी झाड़ी तो कभी पेड़ के पीछे छुप जाती।

इंदौरMay 30, 2020 / 01:57 pm

KRISHNAKANT SHUKLA

आइसोलेशन वार्ड से भागी बुजुर्ग महिला, पुलिस को 1 घंटे तक छकाती रही

इंदौर। अरविंदो अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड से संक्रमण की संदिग्ध बुजुर्ग महिला भाग निकली। पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह एमआर 10 पर नजर आई। पुलिस को देखकर बुजुर्ग महिला कभी झाड़ी तो कभी पेड़ के पीछे छुप जाती। बाद में मेडिकल टीम बुजुर्ग महिला को किसी तरह पकडा और अस्पताल ले गई।

बुजुर्ग महिला नजर आई
छत्रीबाग इलाके से कुछ दिन पहले 70 वर्षीय महिला व परिवार को क्वारंटीन सेंटर से अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह बुजुर्ग महिला वार्ड में नहीं दिखी तो स्टाफ ने तलाश शुरू की। बाणगंगा पुलिस को जानकारी दी गई। अस्पताल के आसपास के एरिया में तलाश शुरू की गई। तब एमआर 10 रोड पर बुजुर्ग महिला नजर आई।

पीपीई किट नहीं थी पुलिसकर्मियों के पास
पुलिस को देखकर बुजुर्ग महिला कभी झाड़ियों में छिप जाती तो कभी पेड़ के पीछे। पुलिसकर्मियों के पास पीपीई किट नहीं थी इस कारण से पुलिस वाले बुजुर्ग महिला को दूर ही समझाते रहे। करीब 1 घंटे तक सिलसिला चलता रहा। जानकारी मिलने पर मेडिकल टीम एम्बुलेंस लेकर पहुंची और बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने लगीं,लेकिन बुजुर्ग महिला वापस अस्पताल जाने को तैयार नहीं थी बुजुर्ग महिला स्ट्रेचर में बांधकर अस्पताल ले जाना पड़ा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.