scriptELECTION 2019 : इंदौर सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने भी तैयार की रणनीति VIDEO | election 2019 : Congress meeting for win on Indore seat | Patrika News
इंदौर

ELECTION 2019 : इंदौर सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने भी तैयार की रणनीति VIDEO

इंदौर सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने भी तैयार की रणनीति VIDEO

इंदौरMay 05, 2019 / 03:15 pm

Uttam Rathore

congress

ELECTION 2019 : इंदौर सीट जीतने के लिए कांग्रेस ने भी तैयार की रणनीति VIDEO

इंदौर. कांग्रेस की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आज सुबह रखी गई। इसमें चुनाव लडऩे की रणनीति बनाने के साथ समिति पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि कहीं कोई कमीबेशी दिखे तो तत्काल बताएं ताकि उसे दूर किया जा सके। चुनाव जीतने को लेकर सुझाव भी नेताओं से लिए गए।
कांग्रेस इस बार संगठन को मजबूत कर चुनाव लड़ रही है, ताकि सीट निकाल सके। जहां नेता विधानसभावार बूथ मैनेजमेंट जमाने में जहां लगे हैं, वहीं संगठन स्तर पर बैठकों का दौर चल रहा है। इनमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में बूथ को मजबूत करने के साथ मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग करने के लिए प्रेरित करने का कहा जा रहा है। चुनाव को लेकर बनी कांग्रेस की संचालन समिति की पहली बैठक आज सुबह ९.३० बजे से मुख्य चुनाव कार्यालय में शुरू हुई। चुनाव प्रभारी सज्जन सिंह वर्मा और मुख्य संचालक रामेश्वर पटेल की मौजूदगी में यह बैठक हुई। इसमें शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और सह संचालक राजेश चौकसे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान चुनाव की रणनीति बनाने के साथ समिति पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जातिगत समीकरण जमाने का कहा गया। इसके साथ ही किस तरह से चुनाव संचालित हो और इंदौर सीट को कैसे जीता जाए, इसको लेकर सुझाव भी समिति पदाधिकारियों से मांगे गए। वर्मा और पटेल ने समिति के सभी लोगों को सख्त हिदायत दी कि चुनाव संचालन में अगर कहीं कोई कमीबेशी नजर आए तो तत्काल बताएं। कमियों को दूर कर कांग्रेस को जिताने का प्रयास किया जाएगा। हमें जनता तक केंद्र सरकार की 5 साल की नाकामियों और प्रदेश की सरकार की 3 माह की उपलब्धियों को पहुंचाना होगा। गरीब वर्ग के नागरिकों को जाकर कांग्रेस की न्याय योजना के बारे में बताना होगा।
बनाई बूथ मजबूत करने की रणनीति

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के सभी ब्लॉक अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। सत्यनारायण पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपने बूथ को सबसे ज्यादा मजबूत बनाना होगा। इसके लिए इस बैठक में हर बूथ के स्तर पर एक अलग कमेटी बनाकर उसे बूथ की जिम्मेदारी सौंप देने का फैसला लिया गया।
सेवादल की बैठक, स्काऊट मैदान पर

इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी संघवी के समर्थन में कांग्रेस सेवादल की सक्रिय भूमिका एवं चुनाव की रणनीति तय करने के लिए एक बैठक ६ मई को सुबह 10 बजे से चिमनबाग मैदान स्थित भारत स्काऊट मैदान पर रखी गई है। सेवादल के अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक एवं इंदौर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी ओंकार यादव तथा शहर सेवादल के मुख्य संगठक सच सलूजा ने बताया कि बैठक में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, गृहमंत्री बाला बच्चन एवं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के साथ ही अश्विन जोशी, विधायक संजय शुक्ला एवं विशाल पटेल तथा शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कांग्रेस एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो