scriptये हमारे देश का दुर्भाग्य जो मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले : विवेक तन्खा | Election 2019 : vivek tankha talks with patrika on pm modi | Patrika News

ये हमारे देश का दुर्भाग्य जो मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले : विवेक तन्खा

locationइंदौरPublished: May 10, 2019 11:48:07 am

ये हमारे देश का दुर्भाग्य जो मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले : विवेक तन्खा

raipur

raipur

विकास मिश्रा @ इंदौर. राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का कहना है, यह देश का दुर्भाग्य है, जो नरेंद्र मोदी जैसे पीएम मिले, उन्हें पद की गरिमा की फिक्र ही नहीं है। वे भारत के इतिहास में पहले प्रधानमंत्री होंगे, जिन्होंने अपने भाषणों में इतनी स्तरहीन बातें कही हैं। 2014 में उन्होंने आम जनता को धोखा देकर बहुमत हासिल किया था, लेकिन अब जनता उनके झूठ को पहचान चुकी है। सीबीआई, आयकर, सीवीसी, आरबीआई, सीवीसी सहित सुप्रीम कोर्ट जैसी देशी की अहम संवैधानिक संस्थाओं पर पिछले पांच साल जो प्रहार हुए हैं वे चिंता का विषय है। स्तरहीन राजनीति को रोकने के लिए इनका गठन किया गया था, लेकिन हालत यह है कि अब इनका इस्तेमाल ही राजनीति के लिए किया जा रहा है। पत्रिका से विशेष चर्चा में तन्खा ने विभिन्न विषयों पर बात की।
सरकार बनने के इतने दिन बाद भी बड़े बदलाव क्यों नजर नहीं आ रहे?
15 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश का पूरा सिस्टम बिगाड़ दिया। पुलिस हो या जिला प्रशासन या अन्य व्यवस्था। इसे ठीक करने में काफी समय लगेगा। सिस्टम खराब करना, मेरी नजर में देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
चुनाव से पहले आयकर विभाग के छापे डाले गए?
सरकारी तंत्र का अपने फायदे के लिए दुरुपयोग करने का उदाहरण भाजपा ने पेश किया है। सीएम के ओएसडी के घर छापा डाला जाता है और प्रचारित किया जाता है करोड़ों मिले। वास्तव में कुछ नहीं मिला।
राजीव गांधी पर नौसेना के दुरुपयोग का आरोप लगा है?
एक ऐसा इंसान, जिन्हें देश का सर्वोच्च भारत रत्न दिया गया है। जिनकी मौत आतंकी हमले में हुई, उनके बारे में स्तरहीन बातें करना मोदी की सोच के स्तर को साबित करता है। संघ के किसी नेता कभी ऐसी स्तरहीन बातें नहीं की।
भाजपा प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रही है?
उनके पास आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं। चुनाव के पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, उनमें से अधिकांश पूरे हो गए। कर्ज माफी के दस्तावेज पूर्व सीएम के घर जाकर दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो