scriptElection Results : प्रियंका गांधी के मैसेज पर कांग्रेसी बने स्ट्रांग रूम के ‘चौकीदार’ | election congress monitoring strong room after message of priyanka | Patrika News

Election Results : प्रियंका गांधी के मैसेज पर कांग्रेसी बने स्ट्रांग रूम के ‘चौकीदार’

locationइंदौरPublished: May 22, 2019 12:09:41 pm

पुलिस अफसरों ने नहीं करने दिया प्रवेश, स्टेडियम के बाहर ही बैठे रहे

priyanka

Election Results : प्रियंका गांधी के मैसेज पर कांग्रेसी बने स्ट्रांग रूम के ‘चौकीदार’

इंदौर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ऑडियो टैप जारी होने के बाद ईवीएम की चौकीदारी के लिए कार्यकर्ता नेहरू स्टेडियम पहुंचे, पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस व सुरक्षाबलों के जवानों ने अंदर नहीं घुसने दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत पार्टी के पदाधिकारियों व एसएसपी को की। कांग्रेसी रात में स्टेडियम के मुख्य गेट के बाहर बैठकर चौकीदारी करते रहे।
strong
लोकसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल के नतीजों के बाद प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक ऑडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्हें चुनावों के लिए धन्यवाद देने के साथ ही उन्होंने एग्जिट पोल के सर्वे से न डरते हुए हर लोकसभा में मशीनों पर निगरानी रखने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार रात को कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल सहित मोहन कसेरा और अन्य नेता नेहरू स्टेडियम पहुंचे, लेकिन जवानों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसे लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से थोड़ी हुज्जत भी हुई।
कांग्रेसी देंगे मतगणना प्रतिनिधियों को ट्रेनिंग

30 साल बाद इंदौर संसदीय सीट पर जीत के लिए कांग्रेस मतगणना को लेकर सावधानी बरत रही है। मतगणना में जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बुधवार को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें बूथवार जानकारी देने के साथ ही विशेष तौर पर क्या सावधानी रखना है, बताया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव और चुनाव सहसंचालक राजेश चौकसे के मुताबिक, भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी कर सकती है, इसके लिए विशेष सावधानी बरत रहे हैं। शुभकारज गार्डन में तीनों मंत्रियों की उपस्थिति में चुनाव संचालन समिति के सदस्य शाम 7 बजे इसकी ट्रेनिंग देंगे। ईवीएम की सील, उसके नंबर की जांच, उसमें डले वोटों की संख्या की पूरी स्थिति सही तरह से देखने के बाद ही काउंटिंग शुरू करवाने सहित अन्य जानकारी दी जाएगी। निर्देश दिए जाएंगे कि किसी भी ईवीएम में गड़बड़ी मिले तो उसे तुरंत हटवाएं, चुनाव संचालकों को जानकारी दें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो