script

कोई हैदराबाद तो कोई मुंबई से आई वोट डालने

locationइंदौरPublished: May 19, 2019 05:11:38 pm

पैर से डाला वोट

voting

कोई हैदराबाद तो कोई मुंबई से आई वोट डालने

इंदौर. वोट के महत्व को समझते हुए कई लोग दूसरे शहर से इंदौर आए और वोट डाला। एक युवती हैदराबाद तो दूसरी मुंबई से आई। जज्बा दिकाते हुए विक्रम अग्निहोत्री ने पैर से वोट डाला।
ब्रजेश्वरी पर वोट डालने आई साक्षी गुप्ता ने बताया कि वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में टैक्स कंसलटेंट है और इस समय हैदराबाद में पदस्थ है। वोट डालने के लिए विमान से वह इंदौर आई, साथ ही कंपनी में काम करने वाले तीन अन्य कर्मचारियों को भी वोट डालने के लिए वह पहुंची थी। साक्षी का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नागारिकों का वोट डालना जरुरी है इसलिए वह विशेष रूप से यहां आई।
नंदानगर के महिला आइटीआई स्थित बूथ पर मुंबई में नौकरी कर रही ममता भी पहुंची। ममता का कहना था कि देश के विकास में जिम्मेदारी निभाने के लिए वह वोट डालने यहां आई है।
स्कीम न. 78 में विक्रम अग्निहोत्री अपने पिता रिटायर्ड आइपीएस विक्रम अग्निहोत्री को साथ लेकर वोट डालने पहुंचे। हाथ नहीं होने के बाद भी वोट के प्रति जज्बा दिखाते हुए विक्रम अग्निहोत्री ने पैरों से वोट डाला और पैर में स्याही लगवाई। जिला प्रशासन ने उन्हें वोट के लिए ब्रांड एम्बेसेडर भी बना रखा है।

ट्रेंडिंग वीडियो