scriptमोदी कैबिनेट के मंत्री का प्लेन क्रैश होने से बचा, हवा में खराब हुआ इंजन | emergency landing of union minister nisith pramanik charter plane | Patrika News

मोदी कैबिनेट के मंत्री का प्लेन क्रैश होने से बचा, हवा में खराब हुआ इंजन

locationइंदौरPublished: Jan 05, 2022 02:56:10 pm

Submitted by:

Manish Gite

मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं निशीथ प्रमाणिक, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से हैं भाजपा के सांसद…।

indore1.jpg

इंदौर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik) को लेकर आया चार्टर विमान मंगलवार सुबह क्रेश होने से बच गया। इस विमान का इंजन अचानक खराब हो गया था। अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराकर विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक मंगलवार शाम 5.30 बजे दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आए थे। यह प्लेन प्रमाणिक को छोड़ने के बाद वापस दिल्ली लौटने के लिए शाम 6.40 बजे उड़ान भर रहा था। प्लेन में पायलट और को-पायलट थे।

 

modi1.jpg

50 नॉटिकल माइल दूर जाने के बाद विमान के इंजन में खराबी आ गई थी। विमान झटके लेने लगा। तुरंत ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और लैंडिंग की परमिशन मांगी। तत्काल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई और एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड हवाई पट्टी पर भेज दी गई। जब तक झटके खाता हुआ चार्टर्ड विमान सुरक्षित लैंड हो गया। यह लैंडिंग 7.19 बजे कराई गई। सुधार के बाद यह विमान शाम तक इंदौर से दिल्ली रवाना कर दिया गया।

गौरतलब है कि 35 साल के प्रामाणिक मोदी सरकार में सबसे कम आयु के मंत्री हैं। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले के दिनहाटा के रहने वाले निशीथ कंप्यूटर में स्नातक हैं। निशीथ कूचबिहार से लोकसभा सांसद हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x86ss62
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो