पर्ची से लोन में सुविधा कर्मचारियों का कहना है कि वेतन पर्ची नहीं दिए जाने से हमें लोन जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यदि कंपनी हमें वेतन पर्ची देगी तो हम जरूरत के मुताबिक बैंक से लोन भी ले सकते हैं।
खातों में खेल कर रही सभी कंपनी सूत्रों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से रतलाम मंडल में खासकर इंदौर स्टेशन पर काम करने वाली ठेकेदार कंपनी अपने कर्मचारियों के वेतन में बड़ा खेल कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी के कर्ताधर्ता कर्मचारियों का वेतन रेलवे को पेश करने वाली शीट में कुछ और दिखा रहे हैं और कर्मचारियों को वेतन कुछ और दिया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इस खेल में कुछ बैंक की भी मिलीभगत बताई जा रही है। कुछ कंपनी के कर्ताधर्ताओ ने कर्मचारियों के अलग खाते भी खुलवा दिए हैं, जिसमें खेल किया जा रहा है। यदि रेल अधिकारी कर्मचारी से लेकर कंपनी के खातों की जांच करें तो बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आ सकता है।
कर्मचारियों ने शिकायत में कहा - वेतन खाते की जांच की जाकर वेतन प्रदान किया जाकर खातों का पूर्ण विवरण हमें दिलाया जाएं।
- पीएफ राशि का पूर्ण रूप से भुगतान किया जाए।
- प्रतिमाह वेतन पर्ची प्रदान की जाए।
- वेतन वृद्धि की जाए।
- पीएफ राशि का पूर्ण रूप से भुगतान किया जाए।
- प्रतिमाह वेतन पर्ची प्रदान की जाए।
- वेतन वृद्धि की जाए।