scriptजन्मदिन की पार्टीमें घुसकर खाया-पीया और चाकू भी चलाए | Entered in party, ate and drank and stabbed two | Patrika News
इंदौर

जन्मदिन की पार्टीमें घुसकर खाया-पीया और चाकू भी चलाए

2 घायल सेठी संबंध नगर में हुई वारदात, गैरज संचालक के यहां जन्मदिन की पार्टी में आरोपित घुस आए थे। वहां पर विवाद किया और जब गैरेज संचालक ने इसका विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया।

इंदौरNov 12, 2019 / 11:07 am

Manish Yadav

Marpit

Marpit

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र से सेठी संबंध नगर में बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि गैरज संचालक के यहां जन्मदिन की पार्टी में आरोपित घुस आए थे। वहां पर विवाद किया और जब गैरेज संचालक ने इसका विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया। इस चाकूबाजी मेंदो लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार बलराम पिता राम गुलाम (44) निवासी मालवा मील गोटू महाराज की चाल और राजू पिता नंदकिशोर (32) सेठी संबंध नगर को घायल हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। घायल राजू ने बताया वह मैकेनिक है। कल उनके घर में जन्मदिन की पार्टी थी। इसी दौरान दो बदमाश वहां पर घुस आए थे। बदमाशों ने खाना खाया और फिर आपस में ही गाली-गलौज करने लगे। वहां पर परिवार के सदस्य भी बैठे हुए थे। इसके चलते बाहर जाने के लिए कहा गया। इसी बात को लेकर आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। इसी बीच उनके यहां पर काम करने वाले बलराम ने उन्हें जाने के लिए बोला तो आरोपितों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उस पर चाकू से हमला कर दिया। बलराम पर हमला होता देख वह उसे बचाने के लिए आए तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों के साथ मारपीट की गई। आसपास के लोगों के आने पर बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस घायलों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।
मजाक-मजाक में चले चाकू, दो घायल

परदेशीपुा थाना क्षेत्र की न्यू जीवन की फैल में भी बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि एक कार्यक्रम के दौरान मजाक के दौरान कहासुनी हुई और बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार पकंज पिता ब्रह्मानंद (20) निवासी नई जीवन की फैल और रोहित पिता दिनेश (19) निवासी मालवा मील को घायल हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया। रोहित के परिजनों ने बताया कि कल रात को मोहल्ला में ही एक कार्यक्रम चल रहा था। वहां पर पंकज और रोहित भी गए थे। वहां पर शुभम और उसके साथी भी आए हुए थे। दोनों पहले से परिचित हैं, इसके चलते उनके बीच में मजाक चल रहा थी। इसी दौरान आरोपित ने उसका मोबाइल फेंक दिया। इस पर रोहित ने भी मजाक-मजाक में मोबाइल फेंक दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। उसे और पंकज को बदमाशों ने चाकू मार दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया और परिजनों को खबर की। इस पर वह उन्हें लेकर अस्पताल आ गए थे। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो