scriptप्रशिक्षु महिला आरक्षक से छेड़छाड़, शादी के लिए डाल रहा था दबाव, केस दर्ज | eve teasing | Patrika News

प्रशिक्षु महिला आरक्षक से छेड़छाड़, शादी के लिए डाल रहा था दबाव, केस दर्ज

locationइंदौरPublished: Jun 25, 2018 10:34:39 pm

प्रशिक्षु महिला आरक्षक से छेड़छाड़, शादी के लिए डाल रहा था दबाव, केस दर्ज

crime

प्रशिक्षु महिला आरक्षक से छेड़छाड़, शादी के लिए डाल रहा था दबाव, केस दर्ज

इंदौर. पीटीसी में प्रशिक्षण ले रही महिला आरक्षक को पूर्व परिचित परेशान कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से फोन पर बात करते हुए शादी के लिए दबाव डालते हुए धमका भी रहा था।
आजादनगर टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक, महिला प्रशिक्षु आरक्षक की शिकायत पर आशुतोष पोरवाल निवासी उज्जैन के खिलाफ परेशान करने, धमकाने की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, प्रशिक्षु आरक्षक भी उज्जैन की है।जब वह उज्जैन में कोचिंग ले रही थी उस दौरान आशुतोष भी वहां पढ़ाई कर रहा था। उनके बीच पहचान हो गई थी। बाद में युवती का चयन महिला आरक्षक के पद पर हो गया है और ट्रेनिंग के लिए वह पीटीसी आ गई। आरोप है कि जब भी युवती कहीं जाती तो आरोपित पीछा करते हुए उसे परेशान करता था। पीटीसी में आने के बाद वह फोन कर व सोशल मीडिया के जरिए लगातार उसे परेशान कर रहा है। वह शादी करने के लिए धमकी दे रहा है और दबाव डाल रहा है। महिला आरक्षक को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जिसके कारण परेशान होकर उसने वरिष्ष्ठ अफसरों को सूचना दी और फिर केस दर्ज कराया।
मुंह बोली बहन के साथ दुष्कर्म
आजादनगर पुलिस ने एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला आरोपित परम सिंह निवासी कृष्णपुरी के घर पर खाना बनाने का काम करती है। आरोपित ने उसे मुंह बोली बहन बना लिया था। आरोप है कि २० जून को आरोपित ने महिला के साथ गलत हरकत की और फिर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा था जिसके कारण वह डर गई थी।
तांत्रिक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज
लसूडिय़ा पुलिस ने तांत्रिक कर्नेलसिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पहले सफारी गाड़ी की अफरा तफरी करने व एक महिला को नशीली वस्तु खिलाकर दुष्कर्म करने तथा ब्लैकमेल करने का केस भी दर्ज हो चुका है। नए मामले में आरोपित ने महिला के इलाज के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो