scriptमॉडल युवती के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, अब आया ये मोड़ | eve teasing with model girl by doctor in indore | Patrika News

मॉडल युवती के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, अब आया ये मोड़

locationइंदौरPublished: Nov 20, 2019 05:00:47 pm

भाजपा अजा मोर्चा ने दी चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं को लेकर करेंगे जंगी प्रदर्शन

मॉडल युवती के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, अब आया ये मोड़

मॉडल युवती के साथ डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, अब आया ये मोड़

इंदौर. मॉडल से छेडख़ानी करने वाले डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसको लेकर भाजपा अजा मोर्चा ने मैदान पकड़ लिया है। 24 घंटे की चेतावनी दी है कि पुलिस डॉक्टर को गिरफ्तार करे नहीं तो महिलाओं के साथ चरणबद्ध जंगी प्रदर्शन होगा।
must read : थाने में युवक ने पी लिया एसिड, पुलिस वालों के उड़ गए होश, अफसरों से भी छुपाई बात

तुकोगंज पुलिस ने पिछले दिनों डॉ. अमित पोरवाल के खिलाफ एक मॉडल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मॉडल का आरोप था कि डॉक्टर ने उसके साथ छेडख़ानी की थी। पहले तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया था, लेकिन मुख्यमंत्री को आत्मदाह की चेतावनी देने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन घटना को छह माह से अधिक हो गया पर अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
must read : नशेड़ी कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरे दो बच्चे, चार गंभीर

महिलाओं को लेकर करेंगे जंगी प्रदर्शन

महिला को न्याय दिलाने के लिए अब भाजपा अजा मोर्चा ने मैदान संभाल लिया। अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने महिलाओं को लेकर जंगी प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। कहना है कि पुलिस कांग्रेस नेता के दबाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। साथ में युवती पर दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। पूरे मामले में पुलिस के रुख पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जबकि जिला कोर्ट पोरवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर चुकी है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चा महिलाओं को लेकर प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगा, जिसके लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो