script

स्कूल जा रही बच्ची को तीन युवकों ने बीच सडक़ पर रोककर की छेड़छाड़, बच्ची चिल्लाई और फिर हुआ ये…

locationइंदौरPublished: Sep 06, 2019 12:58:07 pm

इंदौर में गुंडाराज : बाणगंगा पुलिस ने तीनों पर नामजद छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया प्रकरण

स्कूल जा रही बच्ची को तीन युवकों ने बीच सडक़ पर रोककर की छेड़छाड़, बच्ची के चिल्लाई और फिर हुआ ये...

स्कूल जा रही बच्ची को तीन युवकों ने बीच सडक़ पर रोककर की छेड़छाड़, बच्ची के चिल्लाई और फिर हुआ ये…

इंदौर. पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने की बजाय बढ़ती जा रही हैं। कल भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।
must read : हर दिन जितना खाना होता है बर्बाद, उतने में भर सकता है पौने दस करोड़ लोगों का पेट

बाणगंगा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही एक नाबालिग को तीन युवकों ने भरे बाजार रोक लिया। पहले उसका रास्ता रोका। उसने वहां से जाने का प्रयास किया तो विवेक यादव नामक युवक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी ने जब विरोध किया तो बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। किशोरी हाथ छुड़ाकर जाने लगी तो विवेक के साथ आए संदीप कौसे और गणेश मराठा नामक युवक ने भी हाथ पकडक़र उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बीच नाबालिग ने चिल्लाना शुरू किया तो वहां भीड़ लग गई। आसपास के लोग आरोपितों को पकड़ते इसके पहले तीनों वहां से भाग गए। बाणगंगा पुलिस ने तीनों पर नामजद छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
must read : सरकार कांग्रेस की, नगर निगम भाजपा का…दागियों पर लगाम कसने में दोनों नाकाम

अहिल्याश्रम के पास भी छेड़छाड़

वहीं दूसरी घटना भी बाणगंगा थाना क्षेत्र से ही सामने आई है। यहां अहिल्याश्रम स्कूल के पास एक नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना हुई। उसने पिता को घर जाकर बताया तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि कुशवाह नगर बाणगंगा में रहने वाले राजा पिता संतोष चौहान ने नाबालिग बेटी का बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
must read : आज लग रहा है अशुभ योग, इन 5 राशि के जातक दूसरों के मामलों से रहें दूर, इनके लिए दिन शुभ

आरोपित राजा चौहान पर पॉस्को एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को रोक लिया और जबर्दस्ती बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने परिजनों को बताया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत के बाद रितिक पिता दिलीप जाकोदिया पर प्रकरण दर्ज किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो