script

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने मैदान क्या पकड़ा, चार दिन में आकड़ा हुआ तीन गुना

locationइंदौरPublished: Aug 03, 2019 11:10:35 am

Submitted by:

Mohit Panchal

महासदस्यता अभियान : क्षेत्र-5 में पार्षद के दावेदार भाजपाई नहीं करवा रहे थे फॉर्म जमा, बड़ी ग्वालटोली में ताई और बाबा ने महिलाओं को बनाया सदस्य

Sumitra Mahajan

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने मैदान क्या पकड़ा, चार दिन में आकड़ा हुआ तीन गुना

इंदौर। 75 के फॉर्मूले में लोकसभा के टिकट की दौड़ से बाहर हुई सुमित्रा महाजन ने राजनीति का मैदान अब भी नहीं छोड़ा है। चार दिन से नियमित पांच नंबर के तिलक मंडल का दौरा कर रही हैं, जिसके परिणाम भी चौंकाने वाले हैं। जो आंकड़ा 2500 का था, वह सीधे सात हजार पर पहुंच गया। कल तो उन्होंने बड़ी ग्वालटोली में टेबल लगाकर महिलाओं को सदस्यता दिलाई।
भाजपा के सदस्यता अभियान में सबसे ज्यादा फजीहत पांच नंबर विधानसभा की हो रही थी। समीक्षा को लेकर जब भी बैठक हुई सबसे कमजोर आंकड़े यहीं से पेश हुए। खासतौर पर तिलक मंडल की स्थिति तो दयनीय मानी जा रही थी, जिसकी जिम्मेदारी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) को दी गई। पिछले ४ दिन से विधायक महेंद्र हार्डिया (बाबा) को लेकर ताई लगातार वार्डों का दौरा कर रही हैं।
कहानी कुछ और ही है…
कल शाम को जब गणना की गई तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। ढाई हजार पर अटका आंकड़ा सीधे ७ हजार पर पहुंच गया। ताई व बाबा बैठक लेकर अच्छी संख्या में सदस्य बना रहे हैं, लेकिन अचानक इतना बड़ा आंकड़ा होने के बीचे की कहानी भी कुछ ओर भी है। हो ये रहा था कि पार्षदी के दावेदारों ने सदस्य बनाकर तो रख लिए थे, लेकिन वे फॉर्म बड़े नेता के हाथ में सौंपना चाहते थे।
इस वजह से प्रभारी व मंडल अध्यक्षों को चलता कर देते थे। इसके पीछे उनकी मंशा थी कि कम से कम किसी बड़े नेता को ये दिखे कि उन्होंने संगठन के लिए मन लगाकर काम किया। निगम चुनाव आने पर उनके नाम पर विचार हो सके। जैसे ही ताई व बाबा दौरे पर पहुंचे नेताओं ने सूची बनाकर हाथ में सौंपना शुरू कर दी।
महिलाओं से बुलाए फोन, बनाए सदस्य
कल पूर्व आईडीए संचालक राजेश उदावत के कहने पर सदस्यता अभियान के लिए ताई व बाबा बड़ी ग्वालटोली में पहुंचे। दोनों नेताओं के आने की खबर स्थानीय कार्यकर्ताओं को दे दी गई थी। टीम पहुंचते ही महिलाओं की सक्रिय हो गईं। देखते ही देखते बड़ी संख्या में महिलाएं जुट गईं। ताई ने भाजपा का सदस्य बनने का आग्रह किया। ये सुनकर महिलाएं अपने-अपने मोबाइल ले आईं। मिस काल देने के बाद एक टीम लगाकर सभी के फॉर्म भरवाए गए।
हम तो सातों दिन याद करते हैं मोदी को
बड़ी ग्वालटोली के बाद वे मिश्र विहार कॉलोनी पहुंचे जहां पर करीब ४० भव्य मकान हैं। २०० से अधिक लोगों को सदस्य बनने के बाद वे आशीर्वाद भवन पहुंचे। यहां पर उषा मूंदड़ा नामक महिला भाव विभोर हो गईं। कहना था कि ताई हम मोदी को सातों दिन याद करते हैं। वे जो देश के लिए काम कर रहे हैं कोई सच्चा संत ही कर सकता है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।
हम भी पार्टी से जुडऩा चाहते हंै कुछ करना चाहते हंै। ताई ने सभी को सदस्यता के लिए मिस कॉल दिलाए। वहीं, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता को संपर्क में रहने के निर्देश दिए। इधर, तीन तलाक के मुद्दे पर आजाद नगर की महिलाओं ने ताई को प्रधानमंत्री तक हमारा धन्यवाद पहुंचाने का आग्रह किया।

ट्रेंडिंग वीडियो