इंदौर

चिक नगुनिया में दर्द की दवा बना स्ट्रेचिंग, फ्लोर एक्सरसाइज और योग

चिक नगुनिया के पेशेंट को मिल रही राहत, 60 से 70 परसेंट तक प्रॉब्लम होती है कम

इंदौरNov 02, 2017 / 02:27 pm

अर्जुन रिछारिया

exercise and yog benefit for chikangunia disease

इंदौर. शहर में चिकनगुनिया के पेशेंट काफी संख्या में हैं। बुखार खत्म होने के बाद भी बॉडी ज्वॉइंट में महीनों दर्द और स्वेलिंग से लगभग हर पेशेंट परेशान है। ये दर्द इतना ज्यादा होता है कि पेशेंट को डेली रूटीन के काम में भी दिक्कत होती है। अब स्ट्रेचिंग, फ्लोर एक्सरसाइज और योग पेशेंट को राहत दे रहे हैं। एरोबिक्स-योगा ट्रेनर व डाइटीशियन सोनिया आहूजा बताती हैं, मेरी क्लासेज में भी कई लेडीज को चिकनगुनिया में एक्स्ट्रीम लेवल पैन हो रहा था। मेरी क्लास में हर बैच में चिकनगुनिया के लगभग १० पेशेंट हैं। मैंने काफी रिसर्च के बाद पाया, कुछ एक्सरसाइज और डाइट में बदलाव से ६० से ७० परसेंट तक प्रॉब्लम्स को कम किया जा सकता है। इसके लिए पेशेंट को कुछ एक्सरसाइज करवाईं और पाया, पैन पहले की तुलना में कम हुआ है।
एरोबिक्स में पलाटे और प्राणायम इफेक्टिव
वे बताती हैं, वे पेशेंट को छोटी-छोटी स्ट्रेचिंग और एरोबिक्स में पलाटे करवाती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन होता है और बॉडी के ब्लॉकेज खुल जाते हैं। शुरुआत के तीन से चार सेशन में प्राणायाम करवाते हैं। इसमें अनुलोम-विलोम, बंधासन, सुदर्शन चक्र और ब्रहस्तिका आसान हैं। थोड़ा रिलीफ होने पर स्ट्रेचिंग और फ्लोर एक्सरसाइज शुरू करते हैं। घुटने की क्लॉक और एंटी-क्लॉक स्ट्रेचिंग फायदेमंद होती है। लाइट डांस एक्सरसाइज भी रिलीफ देती है।
एक्यूप्रेशर मददगार
रिलीफथैरेपी में सबसे ज्यादा हेल्पफुल एक्यूप्रेशर पॉइंट्स होते हैं। पैरों में अंगूठे के सेंटर और मिडिल फिंगर पॉइंट्स को दबाना इफेक्टिव होता है। हाथों की अंगुलियों के सेंटर पॉइंट दर्द से रिलीफ दिलाते हैं। फुट में बैक, सेंटर पॉइंट्स पर मसाज करें।
10-15 मिनट मसाज
नारियल, तिल्ली, सरसों का तेल बराबर मात्रा में लें। इसमें २ चम्मच मैथीदाना और पांच से छह कली लहसुन मिलाकर 24 घंटे के लिए धूप में रख दें। इसके बाद इस तेल से हल्की मसाज करें। ये दर्द में काफी राहत दिलाएगा। चिकनगुनिया के पेशेंट हल्की एक्सरसाइज करें।
मिला रिलीफ
सुशिक्षा मिश्रा बताती हैं, मुझे चिकनगुनिया के कारण दो महीने से पूरी बॉडी में एक्स्ट्रीम लेवल का दर्द हो रहा था। जब एक्सरसाइज शुरू की तो दो से चार बार में ही चेंज लगने लगा। 50 परसेंट तक रिलीफ मिला गया है।
आ रहा इम्प्रूवमेंट
रुचिका कटारिया बताती हैं, मुझे अगस्त में फीवर आया। उसके बाद से ज्वाइंट पैन की परेशानी लगातार बढ़ रही है। मैंने योगा और एक्सरसाइज शुरू की। दो सप्ताह में ही अच्छा रिजल्ट नजर आया। अब दर्द बहुत कम है।
कैसी हो डाइट
– पेशेंट को डाइट में प्रोटीन, काब्र्स और विटामिन शामिल करना चाहिए।
– रोज दो गिलास मिल्क लें।
– सुबह और शाम दो अंडे खाएं। वेजिटेरियन लोग पनीर और तोहफू को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
– सुबह व शाम नारियल पानी एवं मौसंबी का ज्यूस पिएं।
– पालक, लोकी आदि का सूप पिएं।
– तुलसी के बीज, नीबू पानी और ग्लूकॉन डी मिलाकर पिएं।
– ज्यादा से ज्यादा गर्म पानी पिएं।
– दही और कोल्ड्रिंक न पिएं।

Home / Indore / चिक नगुनिया में दर्द की दवा बना स्ट्रेचिंग, फ्लोर एक्सरसाइज और योग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.