सर्वशक्तिमान की आंखें
झांक रही हैं उत्तर मध्य बुल्गारिया की इस गुफा में!
इंदौर
Published: February 20, 2022 07:17:16 pm
दक्षिण पूर्वी यूरोप में काला सागर की तटरेखा पर स्थित बाल्कन प्रायद्वीप के देश बुल्गारिया के उत्तर मध्य हिस्से में स्थित यह है प्रोहोदना गुफा। भौगोलिक स्थिति के लिहाज से यह गुफा लोवेच प्रांत की लुकोविट म्यूनिसपैलिटी के कार्लुकोवो गांव के निकट ईस्कर गॉर्ज में है। इस गुफा में उतर कर यदि इसकी छत की ओर देखें तो दो आंखों जैसे छिद्र नजर आते हैं, जिन्हें 'सर्वशक्तिमान की आंखोंÓ के रूप में जाना जाता है। लाइमस्टोन, डोलोमाइट और जिप्सम जैसी घुलनशील चट्टानों के द्रवीकरण से इस गुफा का निर्माण हुआ है। दुनिया भर में इस तरह निर्मित गुफाओं के अध्ययनकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय होने के साथ यह गुफा ईस्कर-पनेगा जियोलॉजिकल पार्क के सबसे खास आकर्षणों में से एक है। इस गुफा की लंबाई 262 मीटर है, जो इसे बुल्गारिया की सबसे लंबी गुफा बनाती है। गुफा में प्रवेश के दो रास्ते हैं और दोनों एक-दूसरे के एकदम विपरीत दिशा में हैं। इन्हें छोटा प्रवेश द्वार और बड़ा प्रवेश द्वार कहा जाता है। छोटे प्रवेश द्वार की ऊंचाई 35 मीटर है तो बड़े प्रवेश द्वार की ऊंचाई 42.5 से 45 मीटर। प्रोहोदना गुफा को इसका नाम इसके शाब्दिक अर्थ 'पैसेज केवÓ या 'थोरोफेयर केवÓ यानी रास्ते वाली गुफा से मिला है। बड़े प्रवेश द्वार की ऊंचाई के कारण यह बंजी जम्पिंग के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। यही कारण है कि इस एक्टिविटी के लिए बुल्गारिया में यह स्पॉट लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। प्रागैतिहासिक काल में मानव जाति के इस गुफा में रहने के भी चिह्न पाए गए हैं जिससे पुष्टि होती है कि नवपाषाण और ताम्रपाषाण युग में भी मनुष्य यहां रहते थे।

सर्वशक्तिमान की आंखें
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
