scriptपुलिस ढूंढ़ती रह गई खाना… बराती बोले माफ करो साहब | fake complain of poisoned food to indore police | Patrika News

पुलिस ढूंढ़ती रह गई खाना… बराती बोले माफ करो साहब

locationइंदौरPublished: Apr 17, 2018 12:03:07 pm

Submitted by:

Lokendra Chouhan

बरात में विवाद, पुलिस को की झूठी शिकायत

poisoned food
इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर में खराब और दूषित खाना मिलने की शिकायत 100 डायल पर आई। पुलिस अलर्ट हुई और सबंधित व्यक्ति को ढूंढ़ा गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ही कि शिकायतकर्ता का फोन
आ गया साहब सब मामला सुलझ गया आप मत आइए।
विजय नगर थाना प्रभारी एसके दास के अनुसार 100 डायल को फोन आया कि मारुति नगर में एक शादी समारोह में दूषित खाना खिलाया जा रहा है। शिकायत करने वाले ने कहा कि बरात में खाना बहुत गंदा मिला है जिससे हम बीमार हो गए हैं। ये सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई कि घटना मारुति नगर की है और उनके क्षेत्र में तो कोई मारुति नगर है ही नहीं। इस पर उन्होंने आसपास संपर्क किया तो पता चला कि हीरा नगर में मारुति नगर है। बाद में फि र फ रियादी को नंबर लगा कर बात की गई तो उसका कहना था कि वह बरात में आया था और वहां विवाद हो गया था। इस चक्कर में खाना खराब होने का झूठा आरोप लगाया था। ये झूठी खबर थी साहब, हमें माफ कर दीजिए। इस पर पुलिस उसके पास पहुंची और खूब खरी-खोटी सुनाई। साथ ही चेताया कि आगे से इस प्रकार की हरकत न करें।
दहेज के लिए सताने पर दे दी जान

एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त किया। संतान नहीं होने पर भी उसे दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे, जिसके चलते तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति और ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया है।
मामला सांवेर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचडेरिया में यहां रहने वाली 25 वर्षीय माया राजपूत ने पिछले दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि माया को उसका पति देवीसिंह, ससुर हेमसिंह और सास कलाबाई दहेज के साथ-साथ संतान नहीं होने पर भी परेशान करते थे। रोज-रोज की प्रताडऩा वह सह नहीं पाई और आखिरकार तंग आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो