script

शक्कर के दामों में गिरावट, काजू-बादाम भी हुए सस्ते

locationइंदौरPublished: May 13, 2022 10:35:52 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

मध्यप्रदेश में शक्कर सहित काजू-बादाम के दामों में जमकर गिरावट आई है.

शक्कर के दामों में गिरावट, काजू-बादाम भी हुए सस्ते

शक्कर के दामों में गिरावट, काजू-बादाम भी हुए सस्ते

इंदौर. मध्यप्रदेश में शक्कर सहित काजू-बादाम के दामों में जमकर गिरावट आई है, थोक बाजार में शक्कर 36 रुपए तक पहुंच गई है, ऐसे में फुटकर बाजार में उपभोक्ताओं को शक्कर 40 रुपए किलो के अंदर ही मिलेगी, वहीं बादाम और काजू के दाम भी पहले की अपेक्षा गिर गए हैं, आईये जानते हैं, इंदौर के किराना बाजार में क्या हैं शक्कर, काजू-बादाम सहित अन्य किराना सामानों के दाम।
किराना बाजार में शकर, बादाम और खसखस के भाव में गिरावट का रुखरहा। कैलिफोर्निया से बादाम के 884 कंटेनर लोड होने के समाचारों के बीच लेवाली ठंडी हो जाने से कीमतों में गिरावट आई है। इस साल बादाम की आवक में दोगुना वृद्धि हुई है। खसखस की आवक भी बढ़ने के कारण कीमतें घटी है। बाजार में शकर की 3 गाड़ी आवक हुई। खोपरा गोला के भाव और कम हुए।
शकर एस 3600 से 3625, शकर एम सुपर 3725 से 3750, एम शकर 3800 से 3850, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6090, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6150, लूज (25 किलो) में 5610 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 190 से 210, खोपरा बूरा 2200 से 4000 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 545 से 555, मिनिमटर 575 से 580, मटरदाना 600, हल्दी निजामाबाद 105 से 125, हल्दी सांगली 170 से 175, हल्दी पावडर 1850 से 1950, जीरा राजस्थान 238 से 245, ऊंझा 248 से 255, मीडियम 258 से 267, बेस्ट 280 से 292, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 675 से 680, बेस्ट 690 से 725, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, खसखस चालू 750 से 825, बेस्ट 1200 से 1300, एक्सट्रा बेस्ट 1400, धोली मूसली 850 से 925 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, बादाम इंडिपेंडेट 590 से 610, अमरीकन 645 से 655, बेस्ट 665, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 111 से 120, मीडियम 125 से 132, बेस्ट 138 से 145, एक्सट्रा बेस्ट 165 से 210, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450 रुपए।

ट्रेंडिंग वीडियो