scriptमशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती | Famous poet rahat Indori Corona positive, admitted Aurobindo Hospital | Patrika News

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती

locationइंदौरPublished: Aug 11, 2020 11:41:15 am

Submitted by:

Mohit Panchal

ट्वीट कर बोले- दुआ कीजिए, इस बीमारी को हरा दूं…

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती

मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना पॉजिटिव, अरबिंदो अस्पताल में भर्ती

इंदौर। मशहूर शायर राहत इंदौरी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत इंदौरी के बेटे सतलज ने इस बात की जानकारी दी। बाद में खुद राहत इंदौरी ने इस बारे में ट्वीट किया।
सतलज इंदौरी के मुताबिक, राहत इंदौरी को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो कि कोविड स्पेशल अस्पताल है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी खतरे की कोई बात नहीं है, राहत इंदौरी स्वस्थ हैं। राहत इंदौरी ने खुद भी ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं हॉस्पिटल में एडमिट हूं। दुआ कीजिये, जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं। एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी। गौरतलब है कि राहत इंदौरी मशहूर शायर हैं, साथ ही वह बॉलीवुड के लिए भी कई गाने लिखते आए हैं। राहत की उम्र 70 साल है, ऐसे में उन्हें डॉ€टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो