scriptबेटी की शादी में लिए ढाई लाख, 6 लाख लौटाने के बाद भी और मांग रहे 6 लाख, रोज की 10 हजार पेनल्टी | farmer take loan of 2.5 lakh and give 6 lakh with interest | Patrika News

बेटी की शादी में लिए ढाई लाख, 6 लाख लौटाने के बाद भी और मांग रहे 6 लाख, रोज की 10 हजार पेनल्टी

locationइंदौरPublished: Nov 20, 2019 02:36:42 pm

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सामने आया सूदखोरी का मामला
आरोपित दंपती पर पुलिस ने दर्ज किया केस

बेटी की शादी में लिए ढाई लाख, 6 लाख लौटाने के बाद भी और मांग रहे 6 लाख, रोज की 10 हजार पेनल्टी

बेटी की शादी में लिए ढाई लाख, 6 लाख लौटाने के बाद भी और मांग रहे 6 लाख, रोज की 10 हजार पेनल्टी

इंदौर. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सूदखोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि आरोपित पति-पत्नी ने ढाई लाख रुपए उधार दिए थे। इसके बदले में छह लाख रुपए फरियादी दे चुका है, लेकिन इसके बाद भी छह लाख रुपए ब्याज के तौर पर मांगे जा रहे हैं। एक दिन भी ब्याज देने में देरी हो जाती तो दंपत्ति उससे दस हजार रुपए की पेनल्टी वसूलते थे।
must read : मासूम दीपिका को है आपकी मदद की दरकार, जन्मदिन पर दे दीजिए ‘जिंदगी’ का तोहफा

पुलिस के अनुसार किसान सुरेश तिवारी पिता मनोहर लाल तिवारी निवासी परिवहन नगर की शिकायत पर गुणवंत जैन, संध्या जैन दोनों निवासी परिवहन नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2018 मं बेटी की शादी के लिए गुणवंत जैन एवं उसकी पत्नी संध्या जैन से ढाई लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बदले आरोपितों ने मनमाना बयाज लगाते हुए करीबन 6 लाख रुपए ब्याज के रूप में ले लिए हैं, लेकिन इसके बाद भी अब तक उनका कर्जा पूरा नहीं हुआ है। आरोपित अब 6 लाख रुपए की और मांग कर रहे हैं। जब उनके पास रुपए नहीं पहुंचे तो परेशान करना शुरू कर दिया। दंपत्ति उसके घर पर आकर धमकाते थे। उनके द्वारा भेजे गए गुंडे बदमाशों ने भी किसान को धमकाया।
must read : गेम खेल रही 10वीं की छात्रा से पिता ने छीना मोबाइल, गुस्साई बेटी ने जान दे दी

जब प्रताडऩा हद से ज्यादा बढ़़ गई तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। अब पुलिस आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। टीआई का कहना है कि इस दंपत्ति के खिलाफ पहले भी सूदखोरी का एक केस दर्ज हैं। इनका यही काम है। लोगों को फंसाकर मोटी दर पर ब्याज वसूलते हैं और नहीं देने पर गुंडे-बदमाशों से हमला भी करवा देते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो