scriptफेमस कुजिंस के साथ रैम्प पर वॉक करेंगी विदेशी मॉडल्स | FASION FOOD WALK WITH ForeignS models | Patrika News

फेमस कुजिंस के साथ रैम्प पर वॉक करेंगी विदेशी मॉडल्स

locationइंदौरPublished: Oct 13, 2017 09:20:26 pm

Submitted by:

amit mandloi

सयाजी ग्रुप के ‘शेफ्स रसोई ’ की ओर से इंदौर में पहली बार फूड फै शन शो का आयोजन आज

FASION FOOD WALK WITH ForeignS models
इंदौर. सारी दुनिया में इंदौर अपने अमेजिंग और डिलिसियस टेस्ट के लिए जाना जाता है। इंदौरिंयस हमेशा कुछ नया फूड सर्च करते रहते हैं। इसी फूड लव को देखते हुए हम अपनी केटरिंग की नई चैन ‘शेफ्स रर्सो ’ लेकर आए हैं, जो शहर के लोगों के लिए अनोखा अनुभव होगा। ये बात सयाजी होटल के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने बताया कि शेफ्स रसोई के जरिए हम प्योर वेज पकवानों की लार्ज वैरायटी अवलेबल करवाना चाहते हैं। बायपास स्थित मृदंग होटल एंड़ रिसोट्र्स में ये फेसिलिटी शुरू की जा रही है। डायरेक्टर रऊफ रजाक धनानी ने बताया कि ‘शेफ्स रसोई’ कैटरिंग के जरिए हम मॉडर्न और ट्रेडिशनल का फ्यूजन लाए हैं, जिसमें शेफ मॉडल रूप प्रस्तुत करता है तो रसोई बिल्कुल ट्रेडिशनल होगी।

८ इंटरनेशनल मॉडल्स करेंगी वॉक

इसी के साथ शहर में पहली बार शनिवार को फूड फैशन शो आयोजित किया जा रहा है। मृदंग में होने वाले शो की खास बात यह है कि इसमें ८ इंटरनेशनल मॉडल्स रैम्प पर वॉक करेंगी। अभी तक लोगों ने फूड के साथ रैम्प वॉक शहर में ही नहीं देखा है। इसके लिए मॉडल्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। यहीं फूड लोगों को सर्व भी किया जाएगा। मॉडल्स की ड्रेसेस स्पेशली मुंबई में डिजाइंस की गई है। इन ड्रेसेस पर अलग-अलग तरह के फूड्स प्रिंटेड होंगे। इसमें चार राउंडस होंगे। गुजरात की पात्रा, मॉक टेल, डिमसिम, बारबीक्यू आइटम्स, डेजट्र्स, साउथ इंडियन जैसी डिशेस के साथ रैम्प वॉक किया जाएगा। इसका एक ट्रायल शुक्रवार को हुआ है।
महाराज कल्चर से बढ़ेगा टेस्ट

फूड फैशन शो में गुजराती, पंजाबी, मराठी, मारवाड़ी जैसे देश के विभिन्न राज्यों की अलग-अलग तरह की डिशेस सर्व की जाएंगी। २९ राज्यों के लजीज पकवान एक जगह पर होंगे। इंटालियन, मंगोलियन, जापानीज फूड में शामिल फेमस वेजिटेरियन फूड भी होगा। ये कह सकते हैं कि इसमें इंडियन देशी स्टाइल से लिए इंटरनेशनल टेस्ट का स्वाद लेने का मौंका मिलेगा।
२९ राज्यों का स्वाद करेंगें शामिल

अमित सिन्हा ने बताया कि हमारी इस नई सर्विस में हम देश के अलग-अलग कोने में अपनी खास पहचान रखने वाले स्वादिष्ठ व्यंजनों को शामिल करेंगे। हमने देखा कि शहर में मराठी फूड की डिमांड है, लेकिन वहां की डिशेस को मैन्यू में कम शामिल किया जाता है। इसके लिए हमने एक स्पेशल टीम तैयार की है, जिसमें ९ महाराज और २० शेफ्स और मास्टर शेफ्स शामिल हैं। गुजरात, राजस्थान जैसी स्टेटस के ट्रेडिशनल महाराज है, जिनका स्वाद भी अद्भुत होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो