scriptTI ने मंगाए फूलों के दो हार और मिठाई, ताली बजाकर दोनों की हौसला अफजाई, जानिए क्यों | fight between husband and wife | Patrika News

TI ने मंगाए फूलों के दो हार और मिठाई, ताली बजाकर दोनों की हौसला अफजाई, जानिए क्यों

locationइंदौरPublished: Oct 20, 2021 03:49:25 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

प्रधान आरक्षक रेखा कनासिया ने उसकी बात सुनी। कुछ देर बाद दुखी पति भी थाने आ गया…..

wedding.png

Dispute

इंदौर। शहर में एक अजीबो-गरीब मामाल सामने आया है। परदेशीपुरा थाने पर बीते दिन विदिशा की रहने वाली एक युवती पहुंची। उसने बताया, एक साल पहले इंदौर के एक युवक से उसकी शादी हुई थी। कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लग। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवती मायके चली गई। एक महीने बाद पति उसे समझा- बुझाकर वापस ले आया । फिर भी दोनों की नहीं बनती थी। सोमवार दोपहर विवाद इतना बढ़ा की युवती रोते हुए थाने आ गई। प्रधान आरक्षक रेखा कनासिया ने उसकी बात सुनी। कुछ देर बाद दुखी पति भी थाने आ गया।

wedding_inside.png

एक-एक कर पुलिस ने दोनों से बात की। पता चला कि विवाद कोई विशेष बात को लेकर नहीं है। मामूली पारिवारिक कलह हैं। मामले की जानकारी थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी को लगी। उन्होंने भी दोनों की समस्या सुनी । फिर उन्होंने दोनों को इतिहास से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों सहित दो से चार कहानियां सुनाते हुए दोनों को साथ में खुश रहने के तरीके बताए। इसके बाद दंपती को अपनी गलती का अहसास हुआ।

उन्होंने पुलिस से कहा, वे आगे से लड़ाई नहीं करेंगे और हंसी खुशी साथ रहेंगे। उनकी बात सुनकर टीआइ ने तुरंत फूलों के दो हार और मिठाई बुलाई। थाने के गेट पर ही दोनों ने एक-दूसरे को हार पहनाए और मिठाई खिलाई। स्टाफ ने ताली बजाकर दोनों की हौसला अफजाई की।

https://www.dailymotion.com/embed/video/ x84wr02
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो