इंदौरPublished: Sep 17, 2023 03:24:51 pm
Faiz Mubarak
मानसून की वापसी के साथ शुरु हुई धुआदार बारिश ने अधिक दिनों में पकने वाली सोयाबीन को भी बर्बाद करना शुरु कर दिया है।
कुछ दिन पहले तक मानसून की बेरुखी के चलते इंदौर संभाग समेत प्रदेशभर का किसान जहां सूखे की समस्या से परेशान था। सूखे के कारण खासकर सोयाबीन की फसलें मुरझा गई थीं। कम दिनों में पकने वाली सोयाबीन को सूखे के समय सबसे अधिक नुकसान हुआ और अधिक दिनों में पकने वाली सोयाबीन बच गई थी। लेकिन, अब मानसून की वापसी के साथ शुरु हुई धुआदार बारिश ने अधिक दिनों में पकने वाली सोयाबीन को भी बर्बाद कर दिया है। हालात ये हैं कि, अधिकतर खेतों में पानी भरा हुआ है, जिसने किसानों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है।