scriptकोहरे से लेट हो रही फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आना टला | Flight from the fog, the Union Minister Smriti Irani's absence | Patrika News

कोहरे से लेट हो रही फ्लाइट, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आना टला

locationइंदौरPublished: Jan 19, 2019 12:05:22 pm

दिल्ली में कोहरे का असर, कई उड़ानें लेट…

इंदौर. दिल्ली में कोहरे की वजह से शुक्रवार को उड़ानों का शेड्यूल गड़बड़ा गया। इंडिगो की सुबह 6.55 बजे की उड़ान से इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव में शिरकत करने इंदौर आ रहीं केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का आना टल गया। उक्त उड़ान करीब सवा चार घंटे देरी से करीब 11.20 बजे इंदौर पहुंची।
इंदौर एयरपोर्ट पर इस उड़ान से मुंबई जाने वाले यात्रियों को खासा इंतजार करना पड़ा। इंदौर आकर यह उड़ान सुबह 7.25 बजे मुंबई के लिए रवाना होती है, जो करीब 11.30 बजे रवाना हो सकी। रायपुर जाने वाली जेट एयरवेज की उड़ान तय समय 11 बजे के बजाय दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंची। पुणे उड़ान दोपहर 1.50 के बजाय शाम 5.20 बजे, कोलकाता उड़ान शाम 4.50 के बजाय रात 9.15 बजे पहुंची। जेट की मुंबई जाने वाली उड़ान भी शाम 7.20 के बजाय रात 9.30 बजे पहुंची। इंडिगो की रायपुर जाने वाली उड़ान रात 6.35 के बजाय 10.50 बजे पहुंची। एयर एशिया की बंगलुरू उड़ान शाम 5.10 के बजाय शाम 7.20 बजे, बेंगलुरू उड़ान रात 10.25 के बजाय 12.30 बजे व नागपुर उड़ान 9.10 के बजाय रात 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची।
अधिकतम तापमान 2 डिग्री हुआ कम
मौसम में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह दक्षिण-पश्चिम से चल रही हवाएं शाम को उत्तरी व बर्फीली हो गई, जिसका असर यह रहा, दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो कर 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं के रूख में बदलाव होने से तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। आने वाले दिनों में फिर मौसम ठंडा होने के आसार है। क्योंकि, अभी उत्तर की बर्फीली हवाओं का असर बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो