scriptमुंबई के लिए शुरू हुई फ्लाइट,सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा | Flight started for Mumbai, passengers will facility four days a week | Patrika News
इंदौर

मुंबई के लिए शुरू हुई फ्लाइट,सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

इंदौरJul 13, 2020 / 11:56 am

KRISHNAKANT SHUKLA

मुंबई के लिए शुरू हुई फ्लाइट,सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

मुंबई के लिए शुरू हुई फ्लाइट,सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इंदौर। एक बार फिर इंडिगो ने इंदौर से मुंबई के बीच हवाई यात्रा शूरू कर दी। इंदौर से मुंबई के बीच दोबारा हवाई यात्रा शुरू होने यात्रियों को अब मुंबई आने जाने एक और सुविधा मिल गई है। इंदौर से मुंबई के बीच यह सुविधा सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी। इंडिगो का यह विमान रविवार को मुंबई से सुबह 8.15 बजे उड़ान भरकर 9.50 बजे इंदौर पहुंचा और इसके बाद इंदौर से 10.30 बजे रवाना होकर 11.55 बजे मुंबई पहुंचा।

 


यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
इंडिगो का यह विमान रविवार को मुंबई से सुबह 8.15 बजे उड़ान भरकर 9.50 बजे इंदौर जब पहुंचा तो कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि रविवार को शहर में टोटल लॉक डाउन लागू था। टोटल लॉक डाउन लागू होने के कारण यात्रियों को ऑटो रिक्शा व टैक्सी नहीं मिले, जिस कारण ऐसे यात्रियों को परेशानी को सामना करना पड़ा जिसको लेने परिजन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे थे।

लोक परिवहन को अनुमति दी जाए
रविवार को लॉकडाउन के कारण सुबह से ऑटो रिक्शा, टैक्सी सहित लोक परिवहन के सभी साधन बंद होने से कई यात्री परेशान हुए। एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के ट्रैवल एजेंटों ने प्रशासन से मांग की है कि अब हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा, ऐसे में एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोक परिवहन को अनुमति दी जाए।

Home / Indore / मुंबई के लिए शुरू हुई फ्लाइट,सप्ताह में चार दिन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो