scriptफुटबॉल स्पर्धा के लिए भूमिपूजन | Football Tournament | Patrika News

फुटबॉल स्पर्धा के लिए भूमिपूजन

locationइंदौरPublished: Oct 18, 2019 12:28:09 pm

Submitted by:

Anil Phanse

13वीं मिनी फुटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2019

फुटबॉल स्पर्धा के लिए भूमिपूजन

फुटबॉल स्पर्धा के लिए भूमिपूजन

इंदौर। इंडियन मिनी फुटबॉल एसोसिएशन एवं मध्यप्रदेश मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 20 से 22 नवंबर तक होने वाली 13वीं मिनी फुटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2019 के लिए स्थानीय मल्हार आश्रम स्कूल के खेल मैदान पर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पिंटू जोशी, भागवत सिंह राठौर, रमेश सेन, प्रिंस पाल टोंग्या, नीलेश पटेल, प्रकाश गौड, विनोद चौकसे, महंत महेश गिरी, डॉ. महेश गौड़, सचिन जैन, गोविंदा चिंतामन, राजेश गौड़, शिवम् पाल उपस्थित थे। संचालन प्रेमचंद गौड़ ने किया और आभार इमरान अंसारी ने व्यक्त किया।
इंदौर कारपोरेशन टीम ने मारी बाजी
इंदौर। रतलाम में 12 एवं 13 अक्टूबर को मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय बेंच प्रेस सबजूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता हुई जिसमें इंदौर कारपोरेशन पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की टीम ने पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाडिय़ों ने कुल 33 पदक प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में कार्पोरेशन के मोतीराम डाबी, अमन भगत, सुमित राठौर, लुइस नरोन्हा, बलजीत सिंह, संजीव राजदान, शैलेंद्र राठौर, अंकित चौहान, कुनाल श्रीवास्तव, परितेश पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अहमद नवाज, मनोज व्यास, विशाल गाडग़े, भीमसेन शर्मा व अपूर्व दुबे ने रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में रश्मिता तामरेकर, प्रांजल सोलंकी, शांतुना शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते वहीं भानुप्रिया कंटाल, निलेश्वरी सांखला, प्रीति अवस्थी, पूर्वी शर्मा ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण प्रेम सिंह यादव, विश्वामित्र अवॉर्डी दविंदर सिंह खनूजा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल प्रजापत, अंतरराष्ट्रीय पॉवरलिफ्टर जे सी राठौर, मुजफर हुसैन, भूपेंद्र सिंह बेस, के एस पवार, रजि़ अली बेग के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो