scriptभाजपा के लिए नाक का सवाल बनी ये सीट, 10 दिन में दूसरी बार सभा करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया | for BJP nose question has become Sanver assembly seat | Patrika News

भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी ये सीट, 10 दिन में दूसरी बार सभा करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

locationइंदौरPublished: Oct 27, 2020 06:25:00 pm

Submitted by:

Faiz

भाजपा की नाक का सवाल बनी है सांवेर विधानसभा सीट, जानिए वजह।

news

भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी ये सीट, 10 दिन में दूसरी बार सभा करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया

इंदौर/ जैसे जैसे उपचुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं। प्रदेश का चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। उपचुनाव की सीटों पर कुछ सीटें तो ऐसी हैं, जो भाजपा और कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी हुई हैं, जिसे जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सभी 29 सीटों में भाजपा के लिए सबसे खास मानी जा रही है सांवेर विधानसभा। यही कारण है कि, यहां लगातार बड़े नेता सभाएं ले रहे हैं। मंगलवार शाम एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां आ रहे हैं। वे सिलावट के पक्ष में यहां तीसरी सभा चन्द्रावती गंज में रैली करेंगे।

 

पढ़ें ये खास खबर- जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


कुछ ही देर में सांवेर में होंगे सिंधिया

उपचुनाव की घाेषणा के बाद सिधिंया की खासा नजर अपने करीबी को जीत दिलाने पर टिकी है। यही वजह है कि, तुलसी सिलावट की जीत पक्की करने के लिए उनका खास फोकस सांवेर पर है। वो 10 दिनों के भीतर ही दूसरी बार सांवेर पहुंचने वाले हैं। 18 अक्टूबर को ही उन्होंने सांवेर विधानसभा के ग्राम कंपेल में जनसभा को संबोधित किया था। इसके पहले वे 26 सितंबर को सीएम शिवराज के साथ मंच साझा कर चुके हैं।

इसके साथ ही, 28 अक्टूबर यानी बुधवार शाम चार बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्राम धरमपुरी में सभा सुनिश्चित की गई है। वहीं, 29 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद पांचवीं बार उपचुनाव के लिए यहां आ रहे हैं। वो यहां सेमलिया चाऊ में रोड शो करेंगे, जो लसूड़िया, सिंगापुर टाउनशिप और निपानिया से होकर गुजरेगा। इसके बाद 30 को एक बार फिर यानी चौथी बार सिंधिया यहां आएंगे। वो यहां ग्राम डकाच्या में रैली करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय 30 को तीसरी बार सभा को संबोधित करेंगे। वे इस दिन ग्राम कनाड़िया में सभा लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो