scriptकचरा फेंकने को लेकर लोगों और नगर निगम अफसरों में विवाद, निकले हथियार | for throwing garbage Dispute between people and municipal officers | Patrika News

कचरा फेंकने को लेकर लोगों और नगर निगम अफसरों में विवाद, निकले हथियार

locationइंदौरPublished: Sep 01, 2018 11:13:44 am

Submitted by:

Uttam Rathore

विजय नगर क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने लिया दो लोगों को हिरासत में

Indore Municipal Corporation

कचरा फेंकने को लेकर लोगों और नगर निगम अफसरों में विवाद, निकले हथियार

इंदौर.
सड़क पर कचरा फेंकने का चालान बनाने पर आज सुबह विजय नगर क्षेत्र में आने वाले राहुल गांधी नगर में विवाद हो गया। इस दौरान लोगों ने उद्यान अधिकारी और प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएसआइ) के साथ झूमाझटकी की। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
निगम के जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाली गरीब बस्ती राहुल गांधी नगर में आज सुबह ९ बजे बड़ा विवाद हो गया। जोन पर नियंत्रणकर्ता अधिकारी के रूप में काम करने वाले उद्यान अधिकारी कैलाश जोशी जब क्षेत्र के दौरे पर गए तो उन्होंने देखा कि बस्ती में दुकान के बाहर सड़क पर कचरा फेंक दिया गया है। उन्होंने दुकानदार को फटकार लगाई। इस पर विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दुकानदार द्वारा उद्यान अधिकारी जोशी से अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने तत्काल जानकारी सेट पर दी। अपर आयुक्त रजनीश कसेरा, क्षेत्र के सीएसआइ राजकुमार यादव और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कचरा फेंकने वाले व्यापारी का चालान बनाने और 200 रुपए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। जैसे ही कार्रवाई शुरू की जाने लगी, वैसे ही पूरी बस्ती के लोग निकलकर सामने आ गए।
इनमें से कुछ लोगों ने हथियार भी निकाल लिए। इन लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख निगम के अफसरों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। विजय नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने मोर्चा संभला, वैसे ही लोगों का हंगामा और ज्यादा तेज हो गया। भारी हंगामे के बीच विजय नगर पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए। निगम के कुछ अधिकारी मौके पर ही रुके हुए थे, लेकिन उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेट पर यह निर्देश दिया गया कि आप यहां से चले जाइए वरना हालात वापस बिगड़ सकते हैं। इस पर अफसर मौके से रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो