scriptVIDEO : नवरात्रि – बिजासन माता को ओढाई ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश | Former MLA Sudarshan Gupta organized Vishal Chunri yatra | Patrika News

VIDEO : नवरात्रि – बिजासन माता को ओढाई ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

locationइंदौरPublished: Oct 06, 2019 01:44:00 pm

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने विशाल चुनरी का आयोजन किया

VIDEO : नवरात्रि - बिजासन माता को ओढाई ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

VIDEO : नवरात्रि – बिजासन माता को ओढाई ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी, प्लास्टिक मुक्त भारत का दिया संदेश

इंदौर. प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश देते हुए बड़ा गणपति क्षेत्र से रविवार को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब पौने एक बजे शुरू हुई चुनरी यात्रा में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और सांसद थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा हर वर्ष नवरात्रि में इसी तरह विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती है।
करीब ढाई किलोमीटर लंबी चुनरी को लेकर सैकड़ों लोग बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक जाते हैं और माता को चुनरी ओढ़ाई जाती है। इस बार पूर्व विधायक द्वारा निकाली जा रही चुनरी यात्रा में पूर्व में फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का भी दावा किया जा रहा था हालांकि वे नही आए। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता द्वारा निकाली जाने वाली चुनरी यात्रा में करीब १२ बजे तक लोग नहीं पहुंचे थे जिसके चलते यात्रा काफी देरी से शुरू हो पाई। 12 बजे के बाद जैसे ही भीड़ जुटी चुनरी यात्रा की शुरुआत की गई और देखते ही देखते यहां करीब डेढ़ हजार लोग पहुंचे।

ट्रेंडिंग वीडियो