script

पलायन कर रहे मजदूरों से घर पहुंचाने के नाम पर ठगी

locationइंदौरPublished: Jun 03, 2020 10:41:42 am

Submitted by:

Manish Yadav

– गाड़ी से बिहार भेजने का झांसा देकर ले गए रुपए

thagi

thagi

इंदौर। पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए कई लोग और संस्थाएं आगे आईं हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो पहले से ही परेशान चल रहे मजूदरों को लूटने से भी परहेज नहीं कर रहे। अपने पास बचे हुए रुपए लेकर घर लौटने की आस में निकले मजदूरों से ठगी कर रहे हैं। किशनगंज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार मो. रियाज पिता मो अख्तर निवासी ठाणे की शिकायत पर बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रियाज ने पुलिस को बताया कि वह और उसने आठ अन्य साथी ठाणे से बिहार अपने गांव जा रहे हैं। इंदौर तक वह गाड़ी से आ गए थे। किशनगंज क्षेत्र के बायपास पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आए। उनके बारे में जानकारी ली और फिर अपनी गाड़ी से बिहार छोडऩे की बात कही। इसके बाद उनके पास रखे हुए सात हजार रुपए ले लिए। इसके बाद उसे गाड़ी दिखाने के लिए अपने साथ ले गए। कुछ दूरी पर जाने के बाद उसे बाइक से उतार दिया और पेट्रोल भराकर आने की बात कही, लेकिन इसके बाद नहीं लौटे। उसने साथियों को यह बात बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस अफसरों की मानें तो बायपास पर पीथमपुर और आसपास के इलाके में इस तरह की और वारदातों की जानकारी मिली है। संभवत: एक ही गिरोह है, जो कि इन मजदूरों को घर पहुंचाने के नाम पर उनके साथ में ठगी कर रहा है। बदमाश की गाड़ी पर नंबर नहीं था। इसके चलते बायपास के ढाबे और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोज की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो