scriptटूर पैकेज के नाम पर 66 लोगों से ठगे 1 करोड़, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा | Fraud in tour package crime branch raided | Patrika News

टूर पैकेज के नाम पर 66 लोगों से ठगे 1 करोड़, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

locationइंदौरPublished: Feb 20, 2020 11:48:05 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

कर्मचारियों की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

indore_news.png

इंदौर. माल में लोगों से फार्म भरवाकर जानकारी हासिल कर ली जाती। बाद में कॉल सेंटर से फोन लगाकर सस्ते में टूर पैकेज tour package का झांसा देते। कंपनी बंद कर भागने के पहले कर्मचारियों ने ही शिकायत की तो पुलिस ने छापा मार दिया। अब तक 66 लोगों ने शिकायत की है जिनके साथ करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई।

एएसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया पलासिया इलाके में इग्रीटेक कॉर्प कंपनी पर क्राइम ब्रांच व पलासिया पुलिस की टीम ने छापा मारा। बुधवार को कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने पलासिया पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने शंका जताई थी कि कंपनी बंद कर मालिक भागने वाला है। दो महीने से उन्हें तनख्वाह भी नहीं मिल रही है। यहां पर एक कॉल सेंटर संचालित होता है। जिसके द्वारा लोगों को टूर पैकेज कम कीमत पर देने के लिए बात की जाती है।

इस जानकारी के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक जिग्रेश जायसवाल (25) निवासी पुणे को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। इसमें जांच के बाद आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी के खिलाफ क्राइम ब्रांच के पास अब तक 66 शिकायत मिल चुकी है।

इनकी जांच चल रही थी। बुधवार को 6 पीडि़त भी सामने आए। जिनकी रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। कंपनी के लोग मॉल में ऑफर के नाम पर लोगो से फार्म भरवाकर उनकी जानकारी लेते। फिर फोन कर कम कीमत पर ऑल इंडिया टूर पैकेज, हॉलिडे पैकेज, जिम मेंबरशिप का झांसा दिया जाता।

इस तरह लोगों से 50 हजार से 1 लाख रुपए तक लिए गए। बाद में किसी भी ग्राहक को कोई सुविधा नहीं मिली। कंपनी के लोग खासकर शादीशुदा लोगों को अपने झांसे में लेते। कंपनी के मुख्य कार्यालय पुणे में है। वहां पर प्रशांत व आशीष काम संभालते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया गया। उनकी तलाश में पुलिस टीम पुणे जाएगी।

इंदौर में कंपनी का ऑफिस बंद कर जिग्रेश भागने वाला था। अब तक करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की बात सामने आ चुकी है। कंपनी के तीन बैंक खातों के सीज करवाया गया है। नवंबर माह में कंपनी का ट्रांजेक्शन करीब 25 लाख रुपए था। कंपनी से कई फाइलें, सील, 17500 रुपए, एटीएम कार्ड, शपथ पत्र, ऑफर लेटर, सिम, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य दस्तावेज जब्त किए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो