scriptइस शख्स ने रिलायंस जियो को ही लगा दी लाखों रुपए की चपत, जानिए रोचक मामला | fraud with reliance jio company in indore | Patrika News

इस शख्स ने रिलायंस जियो को ही लगा दी लाखों रुपए की चपत, जानिए रोचक मामला

locationइंदौरPublished: Nov 21, 2018 12:58:11 pm

सराफा पुलिस ने रिलायंस जियो के एक कर्मचारी पर केस दर्ज किया है।

jio

इस शख्स ने रिलायंस जियो को ही लगा दी लाखों रुपए की चपत, जानिए रोचक मामला

इंदौर. सराफा पुलिस ने रिलायंस जियो के एक कर्मचारी पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित ने कंपनी ने लाखों रुपए अपने पास रख लिए थे, जब कंपनी का ऑडिट हुआ तब इस बारे में पता चला। खुलासा होने पर कर्मचारी लापता हो गया।
पुलिस के अनुसार परवेज पिता इस्माइल खान निवासी सुपर पैलेस कॉलोनी की शिकायत पर परीक्षित पिता अरुण विश्वकर्मा निवासी बख्तावर राम नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रिलायंस जियो के एरिया मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। कंपनी द्वारा बीते दिनों ऑडिट किया गया था। ऑडिट में यह बात सामने आई की कंपनी के खातों में 4 लाख 76 हजार रुपए कम जमा किए गए हैं। जवाहर मार्ग स्थित शॉप पर काम करते हुए कर्मचारी ने कंपनी के अकाउंट में गड़बडी की है। इस पर उससे पूछताछ की गई। पहले तो उसने बात की, लेकिन बाद में फोन बंद कर दिया और लापता हो गया। इस पर उन्होंने सराफा पुलिस को आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कल केस दर्ज किया और अब कार्रवाई कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो