scriptगाड़ी सिखाने के बहाने दफ्तर ले जाकर दुष्कर्म | friend done Rape with girl | Patrika News
इंदौर

गाड़ी सिखाने के बहाने दफ्तर ले जाकर दुष्कर्म

युवती की शिकायत पर तुकोगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
 

इंदौरSep 10, 2018 / 11:44 am

Manish Yadav

Gangrape with girl

लड़की के साथ गैंगरेप

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपित गाड़ी सिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसे अपने दफ्तर ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार लाला का बगीचा में रहने वाली यश पिता कैलाश बरुआ निवासी पंचम की फेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित के बीच दोस्ती है। वह साथ में घूमते थे। जून में आरोपित उसे अपने साथ स्कूटर सिखाने के बहाने घर से ले गया था। वह उसे बंशी ट्रेड सेंटर स्थित दफ्तर में ले गया और उसके साथ में दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी से भी इनकार कर दिया। युवती ने जब दबाव बनाया तो आरोपित ने धमकाना शुरू कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत की।
फोन पर अश्लील बातें, घर आकर दी धमकी

भंवरकुआं पुलिस ने एक महिला के साथ में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। कौशल्यापुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास कॉलोनी में ही रहने वाला रामचंद्र दांगी उर्फ कान्हा पिता शिवनारायण दांगी ने फोन पर उससे अश्लील बातें कीं। महिला ने यह बात अपने देवर को बताई। देवर ने फोन कर आरोपित को समझाया, लेकिन वह नहीं माना। कल शाम को वह घर आया और एक बार फिर से अश्लील बातें करने लगा। इस पर महिला के देवर ने उसे फिर समझाया, लेकिन वह उलटा विवाद करने लगा और गाली-गलौजी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पति से परेशान महिला ने की आत्महत्या

देपालपुर में रहने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शाइना परवीन पति शाकिर खान (32) निवासी एमजीरोड ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। टीआई गोपाल परमार ने बताया कि महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने बयान लिए गए थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि पति शाकिर खान बात-बात पर विवाद करता था, जब महिला विरोध करती तो मारपीट किया करता था। इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में पति की वजह से आत्महत्या की बात सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो