पुलिस ने अश्विन के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी को वह पहले से जानती है। फरवरी में आरोपी का फोन आया और उसे मंदिर पर मिलने के लिए बुलाया था। इस पर वह मंदिर गई तो वह उसे खाना खिलाने के लिए ढाबे पर ले गया। वहां पर खाना खाने के बाद उसे सूने स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने डराया। डरी हुई किशोरी ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोपी ने चार दिन पहले दोबारा उसे मिलने के लिए बुलाया। इस पर किशोरी काफी घबरा गई। उसकी परेशानी देख मां ने कारण पूछा। इस पर उसने घटना के बारे में बताया। माता-पिता उसे थाने लेकर आए और शिकायत की। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
ढाबे पर छेड़छाड़ किशनगंज में ढाबे पर युवती से छेड़छाड़ हो गई। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वहां पर खाना खाने के लिए गई थी। आरोपी भी वहांं पर आए। आरोपियों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीट दिया।