scriptफ्रेंडशिप डे,संडे और सावन…जानापाव में उमड़ी पर्यटको की भीड़, लगा जाम | Friendship Day,Sunday and Sawan...Tourists crowded in Janapav jammed | Patrika News

फ्रेंडशिप डे,संडे और सावन…जानापाव में उमड़ी पर्यटको की भीड़, लगा जाम

locationइंदौरPublished: Aug 05, 2019 03:11:23 pm

भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में रविवार को हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे

indore

फ्रेंडशिप डे,संडे और सावन…जानापाव में उमड़ी पर्यटको की भीड़, लगा जाम

इंदौर.भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव में रविवार को हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। हालात यह हो गए कि कई वाहन ऊपर तक पहुंच ही नहीं पाए और पहाड़ी पर ही वाहनों को खड़ाकर लोग ऊपर तक पैदल गए। सावन का महीना होने से पवित्र स्थल पर बड़ी संख्या में कावडि़ए पहुंचे थे। श्रद्धाालु भी यहां परिवार सहित दर्शन के लिए पहुंचे। इसके साथ ही फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने युवाओं की टोलियां और पर्यटक भी यहां पहुंच गए। ऐसे में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगने लगी।
must read : मर्डर..मर्डर बोलते हुए दौड़ रहे लोगों के साथ पहुंची महिला, लाश देखते ही चिल्लाई- ये तो मेरा बेटा है…

जानापाव में यहां बारिश और ठंड में मौसम खुशनुमा हो जाता है। कारण है कि आसपास हरियाली और पहाड़ी होने पर विहंगम दृश्य नगर आते हैं। समुद्र तल से 881 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित यह दर्शनीय स्थल है। यहां हर साल हजारों की संख्या में देशभर से लोग पहुंचते हैं। कल भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यहां ऊपर स्थित कुंड से चंबल, गंभीर सहित 12 नदियां निकलती हैं। इस पहाड़ी पर आयुर्वेद में इस्तेमाल की जाने वाली कई महत्वपूर्ण औषधियां पाई जाती हैं।
must read : फोरलेन पर कार पंचर कर हथियारबंद बदमाशों ने की लूट, महिलाओं से छीने जेवर, दहशत में आया परिवार

मान्यता है कि परशुराम की मां रेनुका यहां पर इन औषधियों को उगाया करती थीं। यहीं पर ऋषि जमदग्नि का आश्रम बना हुआ है, जो कि परशुराम के पिता थे। यहां पर पिकनिक के अलावा ट्रैकिंग के शौकीन लोग भी पहुंचते हैं। इस पहाड़ी की ऊंचाई और एडवेंचर से भरा सफर ही लोगों को यहां पर जाने के लिए मजबूर करता है। प्राचीन समय में यहां पर जाना बहुत ही कठिन था इसलिए कहा जाता है कि यहां का नाम जानापाव रखा गया था। हालांकि अब ऊपर तक वाहन आसानी से पहुंचते हैं। कल कई लोग परिवारेों के साथ यहां पहुंचे। खंडवा रोड पर स्थित पर्यटन स्थलों पर अधिक भीड़ और रोड पर जाम लगने की वजह से लोग यहां ज्यादा आना पसंद कर रहे हैं। कारण है कि पर्यटन स्थल मुंबई इंदौर नेशनल मार्ग पर ही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो