scriptगांधी जयंती पर भाजपा सांसद को बताया गया ‘हिंसा की पुजारन’, इंदौर में साध्वी के खिलाफ लगे पोस्टर | Gandhi At 150: Poster against sadhvi pragya in indore | Patrika News

गांधी जयंती पर भाजपा सांसद को बताया गया ‘हिंसा की पुजारन’, इंदौर में साध्वी के खिलाफ लगे पोस्टर

locationइंदौरPublished: Oct 02, 2019 01:04:30 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

साध्वी प्रज्ञा भोपाल संसदीय सीट से भाजपा सांसद हैं।

गांधी जयंती पर भाजपा सांसद को बताया गया 'हिंसा की पुजारन', इंदौर में साध्वी के खिलाफ लगे पोस्टर

गांधी जयंती पर भाजपा सांसद को बताया गया ‘हिंसा की पुजारन’, इंदौर में साध्वी के खिलाफ लगे पोस्टर

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये पोस्टर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हैं।
क्या लिखा है पोस्टर में
इस पोस्टर में भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने हिंसा का पुजारन बताया गया है। इस पोस्टर में लिखा है कि गोडसे को मानने वाली पार्टी क्या कभी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से निकालेगी। गांधी जयंती पर ढकोसला करने वाले भाजपाई जवाब दे? वहीं, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की फोटो के नीचे हिंसा की पुजारन लिखा गया है, जबकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो के नीचे अहिंसा के पुजारी लिखा है।
गोडसे को बताया था देशभक्त
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के दौरान नाथू राम गोडसे को देश भक्त बताया था। आगर मालवा में मीडिया से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और देशभक्त रहेंगे। गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।
पीएम मोदी ने जताई थी नाराजगी
साध्वी प्रज्ञा के इसस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नाराजगी जताई थी। पीएम मोदी ने कहा था कि वह दिल से कभी भी साध्वी प्रज्ञा को माफ नहीं कर पाएंगे। इसके बाद जब संसद भवन में पीएम मोदी का साध्वी प्रज्ञा से सामना हुआ था तो पीएम मोदी ने उनकी तरफ से मुंह फेर लिया था।
दिग्विजय के खिलाफ लड़ा था चुनाव

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर भोपाल से लड़ा था। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भोपाल से चुनाव लड़ने के बाद भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को दिग्विजय के खिलाफ मैदान में उतारा था। इस चुनाव में साध्वी ने दिग्विजय सिंह को करारी मात दी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो