scriptTotal Lockdown : अब कचरा गाड़ी घर-घर से लेंगे राशन का ऑर्डर, बाहर जाने की जरूरत नहीं | garbage vehicle will now order ration from house to house in lockdown | Patrika News

Total Lockdown : अब कचरा गाड़ी घर-घर से लेंगे राशन का ऑर्डर, बाहर जाने की जरूरत नहीं

locationइंदौरPublished: Apr 04, 2020 09:12:41 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

लोगों को राहत देने के लिए प्रशासन ने लिया निर्णय

lock_news.png

Total Lockdown : अब कचरा गाड़ी घर-घर से लेंगे राशन का ऑर्डर, बाहर जाने की जरूरत नहीं

इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए टोटल लॉकडाउन के बाद अब रहवासियों को राशन की परेशान होने लगी है। 11 दिन के लॉकडाउन से लोगों के घरों का राशन खत्म हो गया है। इसके लिए प्रशासन ने लोगों को राहत देने के लिए अब नगर निगम की कचरा गाड़ी को घर-घर राशन वितरण का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह से नगर निगम की कचरा गाड़ी के ड्राइवर निर्धारित प्रोफार्मा पर घर-घर से राशन का ऑर्डर लेंगे।

कचरा गाड़ी लेंगी राशन का ऑर्डर

इस बुकिंग के दूसरे दिन अधिकृत दुकानदार सामान और बिल संबंधी पत्र तक पहुंचाएगा। लोगों के पास राशन खत्म होने से बिगड़ने वाली स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में इसे लागू करने का निर्णय लिया। निगम ने हर 2 गाड़ियों के रूट पर एक किराना व्यापारी तय किया है निगम की एक कचरा गाड़ी लगभग 12 शहरों से कचरा लेती है इस हिसाब से 24 घरों के बीच एक दुकान से राशन सप्लाई किया जाएगा। यह सामान 7 दिन के लिए पर्याप्त होगा।

ऑर्डर पर्ची से घर तक पहुंचेगा जरूरी सामान

कचरा गाड़ी बगैर आर्डर लिए आगे नहीं बढ़ेगा। वाहन निगम आयुक्त आशीष सिंह ने बताया निगम लोगों को राशन सामग्री पहुंचाने के लिए शनिवार से आर्डर लेगा। कोई भी गाड़ी बगैर ऑर्डर की पर्ची लिए आगे नहीं बढ़ेगी। हर दो रूट के बीच बड़ी किराना दुकानों पर व्यवस्था की है। जहां से रहवासियों द्वारा दिए गए ऑर्डर उनके घर तक निगमकर्मी अगले दिन पहुंचाएंगे। उधर, खजराना में डीजीपी-आईजी ने नगर सुरक्षा समिति सदस्यों से बात की। आईजी ने कहा शनिवार से राशन वितरण शुरू किया जाएगा। समिति के सौ वाले वालंटियर बनाने को कहा है जो लोगों को घरों तक राशन पहुंचाएंगे।

ऐसे राशन आर्डर कर पाएंगे लोग

कचरा गाड़ी के ड्राइवर के पास 2 पर्ची रहेगी, जिनमें दो तरह के पैकेट की सूची होगी, लोग पर्ची पर सामग्री लिख ड्राइवर को देंगे, जिसे वे दुकानदार को देंगे, जहां से अगले दिन सप्लाई होगी। हर गाड़ी पर एक सुपरवाइजर मॉनिटरिंग करेगा। यह किराना दुकान से सामान पहुंचाने के लिए दो प्रभारी रहेंगे जो घरों तक सामग्री पहुंचाएंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो