15 सितंबर को जान से मारने की कोशिश के बाद मासूम के छोटे भाई ने मामा को तबीयत खराब होने की जानकारी दी तो उसे अकोदिया के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने हाथोंहाथ इंदौर रैफर किया तो 16 सितंबर को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह वह कोमा में थी, जिसका उपचार करने पर हालत में सुधार है। मेडिकल जांच में हैवानियत का खुलासा हुआ।
पत्नी को भी जलाकर मारने का आरोप
चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर वसीम इकबाल ने बताया कि किशोरी के पिता का मकान मालिक की पत्नी से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके चलते उसने पत्नी को जलाकर मार दिया। मां की मौत के बाद किशोरी को नाना-नानी साथ ले गए। बाद में दोनों पक्ष में किशोरी और उसके छोटे भाई की परवरिश पर बात हुई तो पिता ने साथ रखने की इच्छा जताई। उधर, पिता ने दूसरी महिला से शादी की, जिसका 15 वर्षीय बेटा भी था। सौतेले मां-भाई और पिता प्रताड़ित करते थे। किशोरी की कॉउंसलिंग भी करवाई जाएगी।

मेडिकल रिपोर्ट कई बार हुआ दुष्कर्म
किशोरी की मेडिकल जांच रिपोर्ट में सामने आया कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ है। गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश भी की गई। अस्पताल ने लसूडिय़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी। किशोरी ने भी पुलिस को बयान दिए हैं। उसके मामा ने शुक्रवार को चाइल्ड लाइन से संपर्क किया, तो उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की।

कई महीनों तक सही प्रताड़ना
पीड़िता ने रूआंसे स्वर में कहा, सौतेले मां और भाई खूब प्रताड़ित करते थे। पिता भी उनका साथ देते थे। कई महीने पहले तो हैवानियत की हद पार कर दी, भाई और पिता ने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। बात-बात में पीटा भी जाता था। 15 सितंबर को शोषण का विरोध किया तो दोनों ने गला घोंटकर मारने की कोशिश की।