एसआई सीमा धाकड़ के मुताबिक २२ वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी चरणजीत २८ पिता अवतार सिंह निवासी विष्णुपुरी के खिलाफ रविवार को बलात्कार का केस दर्ज कर पकड़ा है। पीडि़ता ने बताया वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। तीन वर्ष से वह आरोपी को पहचानती है। ७ फरवरी को पीडि़ता के गुम हो जाने पर उसके परिजन ने थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज करवाई। हाल ही में पीडि़ता घर पहुंची। उसने आरोपी के बारे में परिजन को बताया कि वह उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए और अब शादी की बात से इंकार कर रहा है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने युवती को अपने साथ दिल्ली ले जाने की बात कही। उसे कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया है। घटना की जांच में आरोपी को लेकर टीम जल्द दिल्ली जाएगी।