तीन बच्चियों का अपहरण
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के रविदास नगर से एक बच्ची को अगवा कर लिया। पुलिस के अनुसार दरयाव बाई ने बताया कि उनकी बच्ची कल घर पर ही थी। कुछ देर बाद उनका ध्यान गया तो बच्ची गायब थी। आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया था। इसी के चलते पुलिस में शिकायत की। उन्हें शका है कि बदमाश उसे अपने साथ ले गया है। ऐसा ही एक अन्य मामला राऊ का है, यहां पर रहने वाली पायल को भी बदमाश अपने साथ ले गया। वहीं शिप्रा में रहने वाली भागवंती का भी अपहण हो गया है।