चंदननगर
घटना 7 नवंबर की रात करीब 8 बजे हुई। युवती ने गुरुवार रात चंदननगर थाने पहुंचकर आरोपी शहनवाज खान निवासी राजगढ़ धार के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली युवती विजय नगर में नौकरी करती है। वैन से वह सिरपुर सब्जी मंडी पर उतरी तो वहां आरोपित ने रोका और हाथ से मोबाइल छीनकर उसे फेंककर तोड़ दिया। आरोपित ने युवती का हाथ पकड़ा और शादी का दबाव बनाकर युवती से मारपीट कर उसके कपड़े तक फाड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। सरेआम हुई घटना से युवती घबरा गई थी, उसने परिवार को जानकारी दी। काफी डर होने से वह घटना के बाद घर से नहीं निकली। गुरुवार रात को परिवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपित को तलाश कर रही है।

अन्नपूर्णा
छेड़छाड़ की घटना अन्नपूर्णा के ब्रजविहार कॉलोनी में हुई। यहां रहने महिला को आरोपित प्रेम चौधरी, कार्तिक चौधरी व राहुल मुंगेरवाल ने अश्लील इशारे किए और फिर घर में घुसकर परेशान करने लगे थे। अन्नपूर्णा पुलिस ने केस दर्ज किया है।

मल्हारगंज
छेड़छाड़ की एक घटना मल्हारगंज इलाके में हुई। खजूरी बाजार में नौकरी करने वाली नाबालिग के साथ आरोपित निलेश लोधी निवासी सहयोग नगर के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना 9 नवंबर की दोपहर करीब 3 बजे की है। किशोरी जब नौकरी पर जा रही थी उस दौरान मेन रोड पर आरोपित ने रोका और साथ चलने के लिए कहा। किशोरी के इनकार करने पर उसे थप्पड़ मारे और घरवालों को जानकारी नहीं देने के लिए धमकाया। घबराई किशोरी ने पहले परिवार से घटना छिपाई। गुरुवार को बताया तो रात में केस दर्ज किया गया।