scriptहोली पर अपना रंग जमाने के लिए इन एक्ट्रेस को फॉलो करें गर्ल्स | girls can follow these actresses for holi | Patrika News

होली पर अपना रंग जमाने के लिए इन एक्ट्रेस को फॉलो करें गर्ल्स

locationइंदौरPublished: Mar 20, 2019 12:25:11 pm

होली पर अपना रंग जमाने के लिए इन एक्ट्रेस को फॉलो करें गर्ल्स

actress

होली पर अपना रंग जमाने के लिए इन एक्ट्रेस को फॉलो करें गर्ल्स

इंदौर. होली के लिए इंदौरियंस ने पूरी तरह तैयारियां कर ली हैं। रंगों के उत्सव को मनाने के साथ-साथ ग्लैमर का तडक़ा भी लगेगा। होली पर सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन कपड़े पहनने को रहता है, खासकर लड़कियों में। इसके लिए यंगस्टर्स हमेशा बॉलीवुड से इंस्पायर्ड रहे हैं। लड़कियां अपने फेवरेट एक्ट्रेसेज से इन्सपायर होकर ड्रेस पहन सकती हैं। होली पार्टीज में पारंपरिक सलवार कमीज से शॉट्र्स तक के आप्शन हैं।
दीपिका पादुकोण: वाइब्रेंट कलर टॉप विद वाइट शॉर्ट्स

प्रियंका चोपड़ा : ट्रेडिशनल लुक

priyanka
‘लेट्स प्ले होली’ सॉन्ग में जिस तरह प्रियंका चोपड़ा ने देशी अंदाज में कुर्ती और सलवार पहनकर होली मनाई थी। आप भी इसे ट्राय कर सकती हैं। सफेद रंग सभी पर सूट होता है, इसलिए इसे कोई भी पहन सकता है। साथ में लाल, हरा, पीला, गुलाबी दुपट्टा इस पर जंचेगा।
ऐश्वर्या राय : रेट्रो लुक

aishwarya
रंग बरसे में रेखा का ट्रेडिशनल लुक हो या एक्शन रिप्ले के सॉन्ग छान के मोहल्ला में एेश्वर्या राय का रेट्रो लुक, ट्रेडिशनल होना कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं होता है। वाइट कुर्ते पर हरी पटियाला सलवार और पिंक दुपट्टे ने रंगों की इन साझेदारी को बेहद सुंदरता से उकेरा है। वैसे इस कॉस्यूम के साथ दुपट्टा न हो तो भी चलता है।
आलिया भट्ट- वाइट टॉप विथ लॉन्ग स्कर्ट

alia
टू स्टेट्स में आलिया ने इंडो वेस्टर्न का फ्यूजन ट्राय किया था। उन्होंने वाइट टॉप को लॉन्ग फ्लोवी स्कर्ट के साथ पहना। इसमें आपको बहुत भारी लहंगा पहनने की जरूरत नहीं है। होली के लिए विशेष लहंगे कम दामों में बाजार में उपलब्ध रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो