scriptभगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा | god aadinath birthday celebration | Patrika News
इंदौर

भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

महोत्सव में दिव्यांगों को भेंट किए ई-रिक्शा

इंदौरMar 09, 2018 / 04:14 pm

nidhi awasthi

shobha yatra

shobha yatra

इंदौर. अभा श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत भगवान आदिनाथ की भव्य शोभायात्रा सुबह 8 बजे निकाली गई। शोभायात्रा में गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ समाज की महिलाएं अपने सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए यात्रा में शामिल हुईं। भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत पीपली बाजार से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अभा श्वेताम्बर मूर्तिपूजक महासंघ द्वारा सभी समाज बंधुओ का सम्मान भी किया गया।
अभा श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के रूचिल डोसी, सुनील राखेचा, अमित नाहटा ने बताया, जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याण महोत्सव शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
– शोभायात्रा में भगवान आदिनाथ की पालकी के साथ-साथ घोड़े, बैंड गाड़ी, ध्वज वाहक, कलशधारी महिलाएं पंच परमेष्ठी के पांच रंगों में सुसज्जित होकर शामिल हुईं। वहीं, यात्रा में भजन मंडलियां भी भजन करते हुए मार्ग में चल रही थीं।
– शोभायात्रा में जैन समाज के सभी युवा श्वेत वस्त्र धारण कर शामिल हुए तो वहीं महिलाएं भी परंपरागत केशरिया साड़ी पहन शामिल हुईं। यह दृश्य बहुत ही खूबसूरत दिखा।
– भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव में भगवान आदिनाथ फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान थे।
– वहीं, शोभायात्रा की शुरुआत पीपली बाजार से होकर बड़ा सराफा, शक्कर बाजार, सीतलामाता बाजार, सांठा बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पुन: पीपली बाजार सफेद मंदिर पहुंचीं। जहां भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष सभी समाज बंधुओं की मौजूदगी में अष्टप्रकारी पूजन किया।
– वहीं शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न संस्थाओं एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा मंचों के माध्यम से स्वागत भी किया गया। अभा श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक युवक महासंघ द्वारा निकाली जाने वाली इस शोभायात्रा के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जा चुका था।
– महोत्सव के तहत मानव सेवा कार्य भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं, महासंघ द्वारा चम्पादेवी टोंग्या ट्रस्ट को दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य की ई-रिक्शा भी भेंट किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो