scriptवोटरों तक पहुंचने के लिए भगवान का सहारा | GOD help for win election | Patrika News
इंदौर

वोटरों तक पहुंचने के लिए भगवान का सहारा

– धर्म के आधार पर समाजों में पैठ बना रहे नेता

इंदौरOct 10, 2018 / 11:19 pm

amit mandloi

election news

वोटरों तक पहुंचने के लिए भगवान का सहारा

इंदौर. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब नेताओं ने भगवान का सहारा लेकर वोटर तक पहुंच रहे हैं। मोदी भगवान राम और राहुल गांधी शिव की शरण में गए तो नीचे के नेता भी उनका अनुशरण करने में जुट गए। नेताओं द्वारा धर्म के आधार पर समाजों में घुसपैठ की जा रही है। मंदिर-मस्जिद तक जाने में कोई चूक नहीं रहा। कावड़ यात्रा से लेकर गणेश उत्सव और नवरात्रि तक के आयोजनों में कहीं न कहीं उनकी भागीदारी दिख रही है। २८ नवंबर के पहले दशहरा, दीपावली सहित कई पर्व पड़ रहे हैं।
सुदर्शन गुप्ता – वर्तमान विधायक माता के भरोसे हैं। १४ अक्टूबर को विशाल चुनरी यात्रा निकालकर बड़ी संख्या में जनता को एकत्र कर अपनी दावेदारी को मजबूत बताने में जुटे हुए हैं।

संजय शुक्ला – कांग्रसे दावेदार संजय शुक्ला ने सावन में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाकर जनता के बीच पहुंचने की कोशिश की। जया किशोरी की भागवत कथा करवाकर भीड़ एक बार दिखा चुके हैं। अब अक्टूबर में नानी बाय रो मायरो करवाने जा रहे हैं।
कमलेश खंडेलवाल – मथुरा-वृंदावन की यात्रा के बाद सामूहिक तर्पण कार्यक्रम करवाया। शहर में तीर्थ यात्रा के साथ ही कई धार्मिक आयोजन करवाए।
गोलू शुक्ला – विशाल कावड़ यात्रा निकालने के साथ ही गणपति महोत्सव में १० दिन का उत्सव और कई आयोजन कर जनता में धुसपैठ बनाई है।
रमेश मेंदोला – पूरे साल ही कई तरह के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। भागवत कथा से लेकर भंडारे और उत्सव का आयोजन किया। साईं बाबा मंदिर पर पूरे साल भंडारा किया जाता है। भोले बाबा की बरात भी निकाली जाती है।
मोहन सेंगर – भागवत कथा के साथ ही सामूहिक तर्पण का कार्यक्रम का आयोजन। राजपूत समाज की शौर्य यात्रा के साथ ही अन्य आयोजन में भागीदारी कर रहे हैं।
आकाश विजयवर्गीय – देव से महादेव किताब लिखने के साथ ही भोले की भक्ति में जुटे हुए हैं। सावन में कई अनुष्ठान करवाते हैं।
चिंटू चौकसे – विजयनगर में भागवत कथा के माध्यम से जनता के बीच घुसपैठ करने का प्रयास। एक बार राम कथा का आयोजन और भंडारा भी किया। भजन संध्या का आयोजन हर साल करवाते हैं।
उषा ठाकुर – दुर्गासप्तशती का आयोजन हर वार्ड में किया जाता है। कावड़ यात्रा निकलाकर जनता के बीच जाने का प्रयास किया। नवरात्रि में चुनरी यात्रा निकालकर हरसिद्धि माता को चुनरी चढ़ाई जाएगी।
अश्विन जोशी – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन। ईद और गुड़ी पड़वा पर गुड़ धनिया बांटकर जनता के बीच घुसपैठ की।
मालिनी गौड़ – हिंद रक्षक गरबा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों तक पहुंच। पति के नाम पर पुण्य प्रकल्प के माध्यम से किताब कॉपी बांटने का आयोजन।
सुरजीत चड्ढा – क्षेत्र में कीर्तन का आयोजन करवाए। क्षेत्र के कई आयोजन के साथ ही धार्मिक आयोजन में भी शामिल होते हैं।
कैलाश विजयवर्गीय – हर साल दीपावली पर काली माता का पूजन के साथ ही साल में कई धार्मिक आयोजन के साथ ही भागवत कथा करवाते हैं। लगातार भंडारे जारी रहते हैं।

Home / Indore / वोटरों तक पहुंचने के लिए भगवान का सहारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो