scriptGold/Silver Price : सोने-चांदी के भाव बदले, जानिए क्या है आज का भाव | gold and silver price today : 22 march current rate of gold silver | Patrika News

Gold/Silver Price : सोने-चांदी के भाव बदले, जानिए क्या है आज का भाव

locationइंदौरPublished: Mar 21, 2020 12:26:48 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

सोना महंगा, चांदी में नहीं हुआ कोई परिवर्तन

gold_silver.png

इंदौर : कोरोना के कहर से आज दूसरे दिन सोने के भाव में आंशिक परिवर्तन देखा गया। वहीं चादी के भाव में को बदलाव नहीं हुआ है। लंबे समय से सोना और चांदी के भाव में आ रही गिरावट के बाद आज सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 41 हजार 630 रुपए और 22 कैरेट 39 हजार 640 रुपए की कीमत दर्ज की गयी। वैश्विक कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते सोने के भाव में यह तेजी दर्ज की गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आ रही तेजी

चांदी के भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं दर्जा की गयी। शनिवार को चांदी 40 हजार 100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो वहां सोने और चांदी दोनों में ही तेज उछाल देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में सोना शुक्रवार को 1,514 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 12.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। कमोडिटीज में व्यापक आधार पर रिकवरी के साथ सोने की कीमतें उछाल के साथ ट्रेंड कर रही थीं।

 

सोना-चांदी के भाव अलग-अलग

सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो