scriptशादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट | Gold and silver rates fall | Patrika News

शादियों के सीजन से पहले सोने-चांदी के रेट में आई गिरावट

locationइंदौरPublished: Aug 17, 2022 05:02:13 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

जानिए क्या है रेट

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम लुढ़क गए। सूत्रों का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना एक बार फिर महंगा होने लगेगा। दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोवोल्टिक क्षेत्र में चांदी की औद्योगिक खपत बढ़ने से भाव में आगे तेजी आ सकती है। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1782.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1772.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 20.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 19.96 डॉलर प्रति औंस पर रही।

इंदौर सराफा बाजार बंद भाव में : सोना कैडबरी (99.50) 52650 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) 58900 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 53200 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 58900 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा. सोना कैडबरी 52,600, स्टैंडर्ड 52,900, जेवराती 51,600 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी चौरसा 58,800, टंच 59,000 रुपए प्रतिकिलो, सिक्का 720 रुपए।

किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध

24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी

ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान

गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक करने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, इन निशानों से गोल्‍ड की प्‍योरिटी चेक की जाती है. इसमें 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का स्‍केल होता है. अगर 22 कैरेट का गोल्‍ड है तो उसमें 916, 21 कैरेट का सोना है तो उस पर 875 लिखा होता है. 18 कैरेट के गोल्‍ड पर 750 लिखा होता है. वहीं, यदि गोल्‍ड 14 कैरेट का होगा तो 585 अंकित होगा. यदि 24 कैरेट का गोल्‍ड होगा, तो तो उस पर 999 अंकित होता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cupc0

ट्रेंडिंग वीडियो